{"_id":"5dda6b3b15c808b6b7614acfbad431f6","slug":"department-two-years-by-the-negligence-of-people-dying-from-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग की लापरवाही से दो साल से पानी को तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग की लापरवाही से दो साल से पानी को तरस रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 10 Aug 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका में वार्ड नंबर पांच के लोग पिछले दो साल से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। निवासियों का कहना है कि विभाग की उदासीनता के चलते लोग खारा पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
स्थानीय जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की लापरवाही के चलते शहर के वार्ड नंबर पांच के लोग पिछले दो साल से पीने के पानी की भारी किल्लत से जूझ रहें हैं।
विज्ञापन
उनकी समस्या का हल नहीं निकल पाया है। वार्डवासियों ने धमकी दी है कि अगर उनके घरों में पानी की किल्लत इसी तरह बनी रही तो वह संबंधित विभाग के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर पांच के गिरीश गोयल, हाकम अली, सोहराब खान, वहीद खान, हनीफ मलिक आदि ने बताया कि उनके वार्ड में स्थानीय जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा दो साल पूर्व करीब 100 से अधिक घरों में पानी सप्लाई के लिए आधा इंची पाइपलाइन डाली थी।
कुछ दिन तो इससे पानी ठीक-ठाक आया लेकिन इसके बाद से फिर से समस्या य शुरू हो गई। इस संदर्भ में जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता समीउल्ला खान ने वार्ड में नई पाइप लाइन बिछाने की रटी-रटाई बात कहकर अपने पीछा छुड़ा लिया।