फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue-malaria drug market Kanpa

डेंगू-मलेरिया से कांपा दवा बाजार

Wed, 23 Sep 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 23 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dengue-malaria drug market Kanpa

बुखार से अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइनें लगी हैं। सरकारी-निजी अस्पतालों के साथ ही गांव-देहात तक के चिकित्सकों के यहां बुखार के मरीज आ रहे हैं।

विज्ञापन


एकाएक बढ़े दवा के खर्च से दवा बाजार का गणित भी गड़बड़ा गया है। बाजार से बुखार की दवाइयां गायब होनी शुरू हो गई हैं।

ड्रग विभाग ने इसके चलते दवा कंपनियों को तत्काल दवा सप्लाई करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही दवा की थोक दुकानों के निरीक्षण का निर्णय लिया गया है, ताकि दवा को ब्लैक न किया जा सके।
विज्ञापन


डेंगू फैल रहा हो या वायरल, मलेरिया हो या टाइफाइड। बुखार की कुछ दवाइयां सामान्य रूप से चलती हैं। ये दवाइयां सभी तरह के बुखार में रोगी को देनी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कुछ एंटीबायोटिक्स और पैरासिटामोल, क्लोरोक्विन जैसी सामान्य दवाइयां हैं। सरकारी अस्पतालों में भी इन दवाओं की कमी हो गई है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में भी बाजार से दवा खरीदनी पड़ रही हैं।

निजी अस्पतालों और डिस्पेंसरी चिकित्सकों के यहां भी बुखार की दवाओं की मांग बढ़ गई है। सबसे ज्यादा कमी बच्चों के सीरप की हो रही है।

दवाओं की एकाएक मांग आने से बाजार खाली होते जा रहे हैं। बुखार की सामान्य दवा पैरासीटामोल, बुखार में उल्टी के लिए लगाया जाने वाला इंजेक्शन आनडेम, बुखार में खुजली होने पर दी जाने वाली दवा एट्रेक्स खत्म हो गई है। इन दवाओं का भंडार कंपनियों के पास भी नहीं है। दूसरे राज्यों से दवाओं को मंगवाया जा रहा है।- राजीव त्यागी, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed