फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue increased in Delhi this time much more patients were found than in four years

दिल्ली में बढ़ा डेंगू: चार वर्षों की तुलना में इस बार काफी अधिक मिले मरीज, इन इलाकों में ज्यादा मामले आए सामने

Fri, 26 Jul 2024 12:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Jul 2024 12:03 AM IST
सार

राजधानी में इस वर्ष एक जनवरी से 20 जुलाई के मध्य डेंगू के 284 मामले सामने आ चुके हैं। इस वर्ष जनवरी व मई के दौरान डेंगू के 50 से अधिक मामले प्रकाश में आए थे। अन्य माह के दौरान यह आंकड़ा 50 से नीचे रहा है। इस माह डेंगू की चपेट में 38 व्यक्ति आ चुके हैं।

विज्ञापन
Dengue increased in Delhi this time much more patients were found than in four years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

राजधानी में इस साल डेंगू के मामले काफी अधिक सामने आ रहे हैं। इस वर्ष एक जनवरी से 20 जुलाई तक डेंगू के सामने आए मामले चार वर्षों की तुलना में काफी अधिक हैं। हालांकि गत वर्ष की तुलना में इस बार जुलाई में मामले कम हैं।

विज्ञापन


राजधानी में इस वर्ष एक जनवरी से 20 जुलाई के मध्य डेंगू के 284 मामले सामने आ चुके हैं। इस वर्ष जनवरी व मई के दौरान डेंगू के 50 से अधिक मामले प्रकाश में आए थे। अन्य माह के दौरान यह आंकड़ा 50 से नीचे रहा है। इस माह डेंगू की चपेट में 38 व्यक्ति आ चुके हैं। गत वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, डेंगू के मामले आम तौर पर अगस्त से अत्याधिक सामने आने शुरू होते हैं। लिहाजा अगले माह से डेंगू के मामलों में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने का मिल सकती है।
विज्ञापन


डेंगू के सामने आए मामलों को देखें तो अभी पॉश इलाकों के बजाय खुले इलाकों में लोग चपेट में आ रहे हैं। एमसीडी के रोहिणी, नजफगढ़ व शाहदरा उत्तरी जोन में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इन जोन में खुले इलाकों में पानी भरा रहता है। इस कारण पानी में मानसून से पहले ही डेंगू के मच्छर पनप गए थे। गत वर्ष 20 जुलाई तक डेंगू के 116 मामले सामने आए थे, जबकि वर्ष 2022, 2021 व 2020 में 20 जुलाई तक डेंगू के मामलों का आंकड़ा सौ से भी कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed