फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue cases decreased in Delhi last year, Chikungunya and malaria cases increased

मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप: दिल्ली में पिछले वर्ष डेंगू में कमी, चिकनगुनिया और मलेरिया के मामले बढ़े

Fri, 03 Jan 2025 06:23 AM IST
विजय पुंडीर विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Jan 2025 06:23 AM IST
सार

वर्ष 2024 में डेंगू के 6349 मामले दर्ज किए गए, जो वर्ष 2023 की तुलना में 2917 कम हैं। वर्ष 2023 में डेंगू के 9266 मामले सामने आए थे। हालांकि, डेंगू से आठ लोगों की जान चली गई, जिससे बीमारी की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Dengue cases decreased in Delhi last year, Chikungunya and malaria cases increased
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

राजधानी में पिछले वर्ष मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप चिंताजनक स्तर पर रहा। 2024 में डेंगू के मामलों में करीब 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, लेकिन चिकनगुनिया और मलेरिया के मामलों में भारी वृद्धि हुई। चिकनगुनिया के मामलों में 400 प्रतिशत से अधिक और मलेरिया में 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह आंकड़े पिछले पांच वर्षों में इन बीमारियों के सबसे अधिक स्तर को दर्शाते हैं। गत वर्ष डेंगू से आठ लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


डेंगू के मामलों में कमी लेकिन मौतें बरकरार
वर्ष 2024 में डेंगू के 6349 मामले दर्ज किए गए, जो वर्ष 2023 की तुलना में 2917 कम हैं। वर्ष 2023 में डेंगू के 9266 मामले सामने आए थे। हालांकि, डेंगू से आठ लोगों की जान चली गई, जिससे बीमारी की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। डेंगू के सबसे अधिक मामले अक्तूबर में दर्ज किए गए, जब 2431 मरीज सामने आए। वहीं, सबसे कम 24 मामले मार्च में दर्ज किए गए। एमसीडी के आंकड़ों के मुताबिक, नजफगढ़ जोन में डेंगू का प्रकोप सबसे अधिक रहा, जहां 822 मामले सामने आए। नरेला जोन में यह संख्या सबसे कम 276 रही।
विज्ञापन


चिकनगुनिया में चार गुना वृद्धि
चिकनगुनिया के 265 मामले 2024 में दर्ज किए गए, जबकि 2023 में केवल 65 मामले सामने आए थे। यह वृद्धि 400 प्रतिशत से अधिक है। सबसे अधिक 120 मामले शाहदरा उत्तरी जोन में दर्ज हुए, जबकि नरेला जोन में केवल तीन मामले दर्ज किए गए। पिछले वर्षों की तुलना में यह संख्या काफी अधिक है। 2022 में चिकनगुनिया के 48, 2021 में 89 और 2020 में 111 मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेरिया के मामलों में बड़ा उछाल
मलेरिया के 788 मामले 2024 में सामने आए, जो 2023 के 426 मामलों की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक हैं। यह संख्या 2020 से अब तक के सबसे अधिक स्तर पर पहुंच गई है। सिटी-एसपी जोन में मलेरिया के सबसे अधिक 121 मामले दर्ज हुए, जबकि केशवपुरम जोन में यह संख्या केवल 26 रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed