फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demonstration in support of Delhi Police, slogans raised against Naxalism

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस के समर्थन में प्रदर्शन, नक्सलवाद के खिलाफ लगे नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। इंडिया गेट पर मंगलवार को बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने दिल्ली पुलिस के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के समर्थन में और नक्सलवाद के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ कट्टरपंथी तत्व आम नागरिक आंदोलनों में घुसकर चरमपंथी सोच को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।

बीते रविवार को इंडिया गेट पर साफ हवा की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। उस दौरान कथित तौर पर कई वीडियो सामने आए, जिसमें प्रदर्शन के दौरान माओवादी कमांडर माडवी हिडमा की तारीफ में नारे लगाते हुए देखा गया। इस पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी (एसएफएस) ने कहा कि हिमखंड और भगत सिंह छात्र एकता मंच नाम के दो संगठनों ने हिडमा की मौत को लेकर प्रदर्शन में नारेबाजी शुरू की, जिससे प्रदर्शन का माहौल बिगड़ा। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि हिडमा के समर्थन में नारे लगाने वालों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर रविवार के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमला करने, रास्ता रोकने और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed