फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी का साइडइफेक्टः न बैंड-बाजा न बारात, सिर्फ 365 रुपए में हो गई शादी

Sun, 18 Dec 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर Updated Sun, 18 Dec 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
demonetisation side effect: wedding completes in 365 rupees in uttar pradesh
wedding - फोटो : अमर उजाला

न बैंड बाजा बजा और न ही बारातियों के लिए लजीज व्यंजन। नोटबंदी में रुपयों का इंतजाम न हो पाने पर एक शादी ऐसी हुई कि नजीर बन गई। मंदिर में शादी हुई और बारातियों और अन्य मेहमानों का स्वागत केवल पानी पिलाकर किया गया।

demonetisation side effect: wedding completes in 365 rupees in uttar pradesh
wedding - फोटो : अमर उजाला

​इसके बाद विधिवत ढंग से पांच पंडितों ने शादी कराई और महज 11 रुपये की दक्षिणा ली। यह शादी यहां ब्रह्मनान कालोनी स्थित राधाकृष्ण बड़ा मंदिर में हुई। परशुराम सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि शास्त्री नगर कालोनी निवासी सौरभ पुत्र सतेंद्र सैनी की शादी हापुड़ के सिमरौली गांव निवासी मोनिका पुत्री बिल्लू सैनी से तय हुई थी।

demonetisation side effect: wedding completes in 365 rupees in uttar pradesh
wedding - फोटो : अमर उजाला

मोनिका के पिता कैंसर पीड़ित होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। 15 दिसंबर को दोनों का विवाह होना था। नोट बंदी के कारण 13 दिसंबर को लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को सूचना दी कि शादी के लिए रुपयों का इंतजाम नहीं हो सका है, इसलिए शादी की तिथि आगे बढ़ा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
demonetisation side effect: wedding completes in 365 rupees in uttar pradesh
wedding - फोटो : अमर उजाला

इस पर समाज के लोगों की बैठक हुई और लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष को मुरादनगर बुलवा लिया। बृहस्पतिवार को ब्रह्मनान कालोनी स्थित राधाकृष्ण बड़ा मंदिर में मोनिका और सौरभ का विवाह मात्र 365 रुपये में संपन्न कराया गया।

विज्ञापन
demonetisation side effect: wedding completes in 365 rupees in uttar pradesh
wedding - फोटो : अमर उजाला

विवाह में पानी पिलाकर बारातियों और अन्य मेहमानों का स्वागत किया गया। शादी कराने वाले मंदिर के पांच पंडितों ने दक्षिणा के तौर पर मात्र 11 रुपये लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed