फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demonetisation: college students will tell benefit of cashless

कॉलेज स्टूडेंट्स बताएंगे कैशलेस का फायदा

Wed, 14 Dec 2016 12:27 AM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 14 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demonetisation: college students will tell benefit of cashless

नोटबंदी के बाद से लोगों को हो रही परेशानियों और इसके हल के रूप में 'कैशलेस' योजना को कामयाब करने के लिए अब कॉलेज स्टूडेंट्स भी अहम जिम्मेदारी निभाएंगे।

विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों से करीब 2.5 लाख युवाओं को वालेंटियर्स के रूप में प्रशिक्षण देने का निर्णय है। प्रशिक्षित युवा गांवों में जाकर लोगों को कैशलेस सिस्टम की जानकारी देंगे। हर वॉलेंटियर्स को 10-10 परिवार को कैशलेस के लिए प्रशिक्षित करने का लक्ष्य दिया जाएगा।
विज्ञापन


कैशलेस ट्रांजेक्शन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मानव संसाधन मंत्रालय के निर्देश पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने 'वित्तिय साक्षरता अभियान' शुरू किया है। विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सरकारी व निजी यूनिवर्सिटी में लगभग 11 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ये खुद कैश लेस ट्रांजेक्शन करें और पास के पांच गांव के लोगों को इसके लिए प्रशिक्षित करें, तो बहुत हद तक इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इसलिए विभाग ने प्रदेश के 2.5 कॉलेज विद्यार्थियों को कैशलेस सिस्टम का उपयोग सिखाने के लिए तैयार करने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के मुताबिक विभाग ने हाल ही पंचकूला में राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनरों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण भी दे चुका है। यह मास्टर ट्रेनर अब जिला स्तर पर यूनिवर्सिटी व कॉलेजों के सहयोग से मास्टर ट्रेनर, कॉलेज प्राचार्यो और नोडल अधिकारियों को ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग कार्यक्रम 20 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

दो चरणों में चलेगा अभियान 

Demonetisation: college students will tell benefit of cashless

योजना के मुताबिक दिसंबर माह से ही उच्चतर शिक्षा विभाग कॉलेज का करीब 50 हजार युवाओं को वालंटियर्स के तौर पर रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य है। वित्तीय साक्षरता अभियान 12 दिसंबर 2016 से 12 जनवरी 2017 चलाया जाना है। इस अवधि में अधिक से अधिक वालंटियर्स का रजिस्ट्रेशन भारत सरकार की वेबसाइट पर कराया जाएगा। इसी तरह से जनवरी में एक लाख व फरवरी में एक लाख युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य तय किया गया है।

गांव गोद लेकर सुलझाएंगे समस्या
अभियान में यूनिवर्सिटी व कॉलेज अपने आसपास के गांवों को गोद लेंगे। गोद लिए गांवों में युवा वालंटियर्स को कैशलेस की जानकारी देने के लिए भेजा जाएगा। प्रत्येक वॉलेंटियर्स को दस परिवार को कैशलेस की जानकारी देने का लक्ष्य दिया जाएगा। वॉलेंटियर्स गांव के परिवारों को सिर्फ  प्रशिक्षण ही नहीं देंगे, बल्कि वे दोबारा भी जाकर देखेंगे कि उन परिवारों को कैशलेस सिस्टम का उपयोग करना आ रहा है या नहीं।

वाईएमसीए कैशलेस कैंपस बना
मोदी सरकार का कैशलेस अभियान काबिले तारीफ है। जिस तरह से दुनिया कैशलेस की तरफ बढ़ रही है। हमें भी पूरा सहयोग करना चाहिए। सर्वप्रथम हम वाईएमसीए को कैशलेस कैंपस घोषित कर चुके हैं।-प्रो. दिनेश अग्रवाल,  कुलपति वाईएमसीए विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed