Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand to show solidarity for the release of jailed journalists

Delhi NCR News: जेल में बंद पत्रकारों की रिहाई के लिए एकजुटता दिखाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैंपेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) के बैनर तले जेल में बंद पत्रकारों की रिहाई के लिए एकजुटता दिखाने की मांग की गई। प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म निर्माता संजय काक, पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता प्रबीर पुरकायस्थ, शरजील उस्मानी और रेजाज एम शीबा सायडेक जैसे वक्ताओं ने हिस्सा लिया।
प्रबीर पुरकायस्थ ने इरफान मेहराज की गिरफ्तारी पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार पत्रकारों और क्षेत्रीय मीडिया हाउसों में डर का माहौल पैदा कर रही है। शहरी क्षेत्रों में पत्रकारों पर दमन को तो सुर्खियां मिलती हैं, लेकिन छोटे शहरों के पत्रकारों को प्रभावशाली लोगों और सरकार की दमनकारी नीतियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पत्रकार के रूप में हमें सामूहिक समर्थन इकट्ठा करना होगा, जो न केवल मुद्दों को उजागर करे। बल्कि आपसी सहायता, वकीलों की मदद और पत्रकारों को संगठित करने में भी योगदान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय काक ने कहा कि कश्मीर में पत्रकारों पर दमन किया जा रहा है। वहां सेना की पेलेट गन से अंधे हुए पीड़ितों की मदद करने पर इरफान मेहराज को जेल में डाला गया। कभी कश्मीर में जीवंत मीडिया संस्कृति थी, लेकिन अब कश्मीर केवल पर्यटन की खबरों में नजर आता है। शरजील उस्मानी ने कहा कि पत्रकारों के फोन और डिवाइस की निगरानी की जा रही है, ये चिंता का विषय है।

इस दौरान बस्तर में मारे गए पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी गई। गौरी लंकेश व विश्व भर में मारे गए अन्य पत्रकारों की हत्या का जिक्र किया गया। इसमें भारत की प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में 151वीं रैंक पर चिंता जाहिर की गई और इरफान मेहराज व रूपेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी को राज्य की साजिश बताया गया। रेजाज ने रूपेश कुमार द्वारा जेल में लिखी एक कविता पढ़ी और बताया कि उन्हें केरल में मुस्लिमों पर हिंसा और कर्नाटक में आदिवासियों पर राज्य हिंसा की रिपोर्टिंग के लिए गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed