{"_id":"6acd3d981102bf5997060971","slug":"demand-to-honor-delhis-emergency-detainees-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158925-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली के आपातकाल बंदियों को सम्मान देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली के आपातकाल बंदियों को सम्मान देने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान देने की मांग तेज हो गई है। लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि भाजपा शासित दूसरे राज्यों की तरह दिल्ली में भी लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान की जल्द घोषणा की जाए। संघ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजन ढींगरा के मुताबिक, मुलाकात के दौरान नितिन नवीन ने भी दिल्ली में अब तक सम्मान की घोषणा नहीं होने पर चिंता जताई। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात कर जल्द सम्मान की घोषणा कराने का प्रयास करेंगे।
इस मुलाकात में संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओपी बब्बर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजन ढींगरा और महामंत्री राजकुमार सपड़ा शामिल रहे। संघ ने उम्मीद जताई कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्तक्षेप से दिल्ली में भी इस मांग पर जल्द फैसला हो सकेगा।
विज्ञापन