फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand for impartial probe into the Bharat Tiwari case; Bharatiya Savarn Sangh raises questions.

Delhi NCR News: भरत तिवारी प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, भारतीय सवर्ण संघ ने उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। क्षेत्र के आईटीसी ग्रांड भारत होटल परिसर में में एक आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय सवर्ण संघ के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने भरत तिवारी की मृत्यु से जुड़े मामले को गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकरण में किसी प्रकार की अनियमितता, कानून का उल्लंघन व फर्जी एनकाउंटर जैसी परिस्थितियां सामने आती हैं, तो पूरे मामले की उच्च स्तरीय अथवा न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। यदि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण किया था या उनके साथ कानून के विपरीत कोई कार्रवाई हुई है, तो इसकी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोषी चाहे किसी भी पद पर हों, उन्हें कानून के अनुसार कठोर दंड मिलना चाहिए और जांच में किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी समाज और जनता से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाते रहे थे। ऐसे में उनकी मृत्यु से संबंधित सभी तथ्यों का सामने आना न केवल उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए जरूरी है, बल्कि लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है। भारतीय सवर्ण संघ ने मांग की है कि मामले की गहन जांच कर दोषी पाए जाने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह न्याय, संविधान और कानून के शासन में पूर्ण विश्वास रखता है तथा भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने के पक्ष में खड़ा है। ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि न्याय ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी भावना के साथ भारतीय सवर्ण संघ भरत तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच तथा न्याय सुनिश्चित किए जाने की मांग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed