{"_id":"776c61db5fde74682ba1fd2c5f33e728","slug":"delivery-outside-bk-hospital-ambulance-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीके अस्पताल के एंबुलेंस रूम के बाहर हुई डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीके अस्पताल के एंबुलेंस रूम के बाहर हुई डिलीवरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 01 May 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों की लापरवाही का एक उदाहरण बृहस्पतिवार दोपहर एंबुलेस रूम नंबर 102 के बाहर देखने को मिला। नेहरू कालोनी निवासी बबिता का प्रसव रूम के बाहर हो गया।
विज्ञापन
प्रसव हो जाने के आधे घंटे बाद भी अस्पताल के किसी डॉक्टर या नर्स ने महिला की सुध नहीं ली। हैरानी की बात है कि 102 नंबर कमरे के साथ ही इमरजेंसी है जहां डॉक्टर मौजूद थे।
विज्ञापन
बबिता की मां राजेंद्री ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे उसे दर्द शुरू हो गया। जिसके बाद वह उसे बीके अस्पताल ले आई। डिलीवरी किसी भी समय होने की सूचना जच्चा-बच्चा वार्ड को दे दी गई थी।
विज्ञापन
लेकिन किसी डॉक्टर ने इस दिशा में काम नहीं किया। काफी देर बाद अस्पताल कर्मचारियों की इस लापरवाही के बारे में परिजनों ने पीएमओ डॉ. किशन कुमार को सूचित किया। तब जाकर उसे वार्ड में ले जाया गया। पीएमओ डॉ. कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। इसके लिए ऑन ड्यूटी नर्स से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।