{"_id":"6ada15f48c71587f79073c4a","slug":"delivery-boy-distressed-after-being-beaten-consumes-poison-and-dies-father-and-son-arrested-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2308-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पिटाई से अहत डिलीवरी बॉय ने खाया जहर, मौत, पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पिटाई से अहत डिलीवरी बॉय ने खाया जहर, मौत, पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी की वारदात, 4 अक्तूबर को ईस्ट विनोद नगर में सामान की डिलीवरी देने गया था समीर
-फटे हुए 10 रुपये के नोट को लेकर हुआ विवाद तो पिता-पुत्र ने कर दी पिटाई, आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ
- 5 अक्तूबर को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किया था मारपीट का मामला दर्ज
-उसी दिन पीड़ित ने वीडियो बनाकर खा लिया जहर, एलबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
-अब पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की, मेडिकल बोर्ड से करवाया जाएगा युवक का पोस्टमार्टम,
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित ईस्ट विनोद नगरी इलाके में निजी कंपनी का डिलीवरी बॉय सामान लेकर एक घर पर पहुंचा। यहां फटा हुआ 10 रुपये का नोट लेने से इन्कार करने पर पिता-पुत्र ने डिलीवरी बॉय समीर हुसैन (24) को पीट दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया। पिटाई से समीर इस कदर आहत हुआ कि अगले दिन उसने वीडियो बनाकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 20 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। समीर ने अपने वीडियो में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने समीर की मौत के बाद अब आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आरोपी पिता रामपाल सिंह (65) और इसके बेटे बंटी (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। समीर के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की गई है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि समीर अपने परिवार के साथ खिचड़ीपुर, कल्याणपुरी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता जाकिर हुसैन व अन्य सदस्य हैं। जाकिर एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय की नौकरी करता था। 4 अक्तूबर की रात को वह कुछ सामान लेकर आरोपी रामपाल सिंह के घर पर पहुंचा। वहां सामान देने के बाद 10 रुपये का फटा हुआ नोट लेने से इन्कार करने पर आरोपी पिता-पुत्र ने समीर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। पीड़ित ने वहीं से रात 11.03 बजे पीसीआर कॉल कर दी। पुलिस समीर को लेकर थाने पहुंची। बाद में उसका मेडिकल करवाया गया। समीर के बयान पर 5 अक्तूबर को मारपीट का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। समीर से इससे बहुत आहत हुआ। उसने उसी दिन अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए कहा। बाद में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
16 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम : समीर के पिता जाकिर हुसैन ने उसे गंभीर हालत में एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका लगातार उसका इलाज जारी रहा। इस बीच मंगलवार को एलबीएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसका शव कब्जे में लिया। बाद में उसके वीडियो व परिवार की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने मंगलवार को ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उनको एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बताया कि जा रहा है कि आरोपी रामपाल एक स्थानीय नेता का करीबी रिश्तेदार है। मेडिकल बोर्ड से समीर के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।