फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deliberations held on electoral processes and governance systems in India and Brazil

Delhi NCR News: भारत-ब्राजील में चुनावी प्रक्रिया और शासन व्यवस्था पर हुआ मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने ब्राजील के उप-राज्यपाल से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के उप-राज्यपाल फेलिसियो रामुथ से मुलाकात कर भारत और ब्राजील की चुनावी प्रक्रियाओं, लोकतांत्रिक संस्थाओं और शासन व्यवस्था पर चर्चा की। यह मुलाकात 13 से 19 सितंबर के बीच 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों के तहत साओ पाउलो दौरे के दौरान हुई।
गुप्ता ने बताया कि बैठक में दोनों देशों में चुनाव कराने की प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं के कामकाज को लेकर अनुभव साझा किए गए। राज्य स्तर पर सरकारों के कामकाज, निर्वाचित प्रतिनिधियों और कार्यपालिका की भूमिका तथा जनसेवा से जुड़ी संस्थागत व्यवस्थाओं पर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि अलग-अलग लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के बीच संसदीय और संस्थागत संवाद से एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का अवसर मिलता है। सम्मेलन के दौरान उन्होंने संसदीय लोकतंत्र, समावेशी भागीदारी, उत्तरदायी शासन और विधायी संस्थाओं के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर भी चर्चा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed