फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhiites do more morning walk compere to mumbaikars

मुंबई वालों से ज्यादा मेहनती हैं दिल्ली वालेः सर्वे

Tue, 28 Oct 2014 08:20 PM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
delhiites do more morning walk compere to mumbaikars

दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों के पास अपने वाहन होने के वाबजूद दिल्ली के लोग रोज की मॉर्निग वॉक का मजा बखूबी लेते हैं। मैक्स बुपा नामक संस्था के एक सर्वे के मुताबिक दिल्ली की 80% जनता तंदरूस्त रहने के लिए मॉर्निग वॉक करते हैं। वहीं दूसरी ओर अन्य शहरों में 66% लोग ही मॉर्निंग वॉक करते है।

विज्ञापन


एक सर्वे के अनुसार दिल्ली के 56% निवासियों के खुश रहने का राज उनकी नियमित रूप से की गई रोज की मॉर्निग वॉक है। वहीं मुंबई के सिर्फ 46% लोग मानते हैं कि मॉर्निंग वॉक के बाद खुशी मिलती है।
विज्ञापन


मैक्स बुपा द्वारा देश के दो बड़े शहरों दिल्ली और मुंबई में लोगों की मॉर्निंग वॉक की आदत को बढ़ावा देने के लिए एक सर्वे किया था। इस सर्वे में पाया गया कि दिल्लीवाले छोटी दूरी के सफर को तय करने के लिए चलना पसंद करते हैं जबकि उसी दूरी को मुंबईवासी अपनी कार से तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सब के बाद 45% दिल्लीवासियों का कहना है कि वह पहले वॉक करते हैं और उसके बाद ड्राइविंग करते हैं। वहीं दूसरी ओर 32% मुंबईवासियों का भी यही जवाब रहा। यह बात 31-45 साल के उम्र के लोगों पर भी सच होती हैं जिनका 54% छोटी दूरी के लिए ड्राइविंग की जगह चलने को तरजीह देते हैं।

फिर भी ज्यादा चलती है मुंबई

delhiites do more morning walk compere to mumbaikars

दिल्लीवासी अपनी सेहत को लेकर बहुत ज्यादा सजग हैं। 36% दिल्लीवासियों का कहना है कि वे ऑफिस का काम समय से निपटाकर निकल जाते हैं ताकि वे अपना वॉक कर सकें जबकि मुंबई के मात्र 26% लोग ही ऐसा करते हैं। दिल्लीवासी वॉक के दौरान सोशल मी़ड़िया से भी‌ जुड़े रहते हैं। सर्वे के मुताबिक दिल्लीवासी वॉक के दौरान फ‌ेसबुक, ट्विटर, मेल आदि देखने जैसे कई जरूरी काम भी करते हैं।

पर एक बात और ध्यान देने वाली है कि इन सब तथ्यों के बाद भी मुंबईवासी ज्यादा वॉक करते है। मैक्स बुपा की तरफ से एसी नेल्सन द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार मुंबईवासी ‌दिल्लीवासियों के मुकाबले औसतन ज्यादा वॉक करते है। लेकिन सप्ताह के औसतन वॉक में दिल्लीवासी 42 मिनट तक वॉक करते हैं वहीं दूसरी ओर मुंबईवासी 35 मिनट तक वॉक करते हैं।

दिल्ली के 56% लोग अपने परिवार के साथ वॉक करते हैं, वहीं मुंबई‌ में 50% लोग अपने दोस्तों के साथ वॉक करते हैं। मैक्स बुपा के सीईओ ने बताया कि सर्वे में ये बात सामने आई है कि इन दोनों शहरों के लोग लगातार मानसिक बीमारियों और तनाव से ग्रस्त होते जा रहे हैं।

लगातार वॉक की आदत ने दोनों शहरों के लोगों में सकारात्मक जीवनशैली और काम करने की क्षमता में विकास किया है। वॉक की आदत से लोगों के वजन संतुलित रहे दमा के दौरे कम पड़े। एक और बात जो इस सर्वे में सामने आई है वह ये कि दोनों ही शहरों दिल्ली और मुंबई में क्रमशः 65% और 50% प्रतिशत लोग डॉक्टर की सलाह या कह लें आदेश पर वॉक शुरू करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed