फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Zoo will open on March 1 limited number of entry and tickets will be available online

कोरोना का असर: एक मार्च को खुल जाएगा दिल्ली चिड़ियाघर, सीमित संख्या में प्रवेश और ऑनलाइन मिलेंगे टिकट

Tue, 22 Feb 2022 07:48 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 07:48 AM IST
सार

चिड़ियाघर एक मार्च से पर्यटकों के लिए खुल रहा है। लेकिन अभी सीमित संख्या में पर्यटकों को एंट्री दी जाएगी। एंट्री करने के लिए टिकट ऑनलाइन बुक करने की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
Delhi Zoo will open on March 1 limited number of entry and tickets will be available online
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के कारण लंबे समय से बंद रहा चिड़ियाघर एक मार्च से पर्यटकों के लिए खुल रहा है। लेकिन अभी सीमित संख्या में पर्यटकों को एंट्री दी जाएगी। पर्यटकों को टिकट ऑनलाइन ही मिलेगा। चिड़ियाघर के अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार इसे खोलने की तैयारियां चल रही हैं। टिकट, चिड़ियाघर की वेबसाइट से ऑनलाइन मिलेंगे। सामान्य दिनों में करीब 10 हजार तक पर्यटक यहां आते हैं।

विज्ञापन


अब नए सिरे से इसे खोलने की तैयारी हो रही है। जीव जंतुओं की सुरक्षा के लिहाज से पर्यटकों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद चिड़ियाघर में प्रवेश मिलेगा। अंदर खाने पीने की चीजें लेकर जाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। गौरतलब रहे कि कोरोना की तीसरी लहर में मामले तेजी से बढ़ने के बाद दिल्ली चिड़ियाघर को भी बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन

 

ऑनलाइन टिकट बुक करके मिलेगी एंट्री

चिड़ियाघर में एंट्री करने के लिए टिकट ऑनलाइन बुक करने की व्यवस्था होगी। चिड़ियाघर की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा (सुरक्षा कोड) डालना होगा। अपनी जानकारी (नाम, ईमेल इत्यादि) भरना होगा। फिर मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, वेरिफाई करने के बाद टिकट बुकिंग स्क्रीन पर पहुंचा जा सकेगा। फिर एक टाइमिंग स्लॉट चुनना होगा और टिकटों की संख्या तय करनी होगी। पेमेंट करते ही टिकट बुक हो जाएगा।


 

चिड़ियाघर के निदेशक धर्मदेव राय बने

सोमवार को धर्मदेव राय को चिड़ियाघर का नया निदेशक नियुक्त किया गया। केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना से इसकी जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed