{"_id":"5e72049f8ebc3ea4ab2115ad","slug":"delhi-zoo-closed-till-31-march-for-visitors","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के चिड़ियाघर 31 मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के चिड़ियाघर 31 मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद
Wed, 18 Mar 2020 04:53 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 18 Mar 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस के चलते दिल्ली के चिड़िया घर पर्यटकों के लिए बंद
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के चिड़ियाघर को बुधवार से आगामी 31 मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। सुबह 10 बजे चिड़ियाघर खोलने के कुछ देर बाद इसे खाली करा दिया गया।
चिड़ियाघर के निदेशक सुनीष बख्शी के मुताबिक, आधिकारिक आदेश के बाद चिड़ियाघर को बंद किया गया है। गौरतलब है कि चिड़ियाघर में कई दिनों से विदेशी पर्यटकों के साथ घरेलू पर्यटकों का भी प्रवेश जारी था। इसको देखते हुए यहां भी कोरोना के फैलने का डर रहता था। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा कई चिड़ियाघर को आगामी 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया गया था। यही कारण है कि नागपुर, असम, मुंबई, बिहार समेत अन्य चिड़ियाघर बंद हो चुके हैं।