फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Youth burnt under suspicious circumstances in Narela.

Delhi : नरेला में संदिग्ध हालात में युवक झुलसा, परिजनों ने गांव के दो लोगों पर लगाया जलाकर मारने का आरोप

Mon, 01 Apr 2024 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 05:07 AM IST
सार

मुनक नहर के पास वह 80 फीसदी झुलसी अवस्था में मिला। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Delhi: Youth burnt under suspicious circumstances in Narela.
Demo Pic

विस्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में एक युवक संदिग्ध हालात में झुलस गया। मुनक नहर के पास वह 80 फीसदी झुलसी अवस्था में मिला। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पहचान सुनील (35) के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार वालों ने दो युवकों पर आग लगाकर युवक को मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित के पिता जय भगवान के अनुसार सुनील साइकिल की मरम्मत करता था। गांव के ही दो युवक उसके पास साइकिल ठीक करवाने आए थे। साइकिल ठीक होने पर सुनील ने उनसे पैसे मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने पैसे देने से इन्कार कर दिया और गाली गलौज करने लगे। जिसका पीड़ित ने विरोध किया था। परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी युवक उसे घर से बुलाकर नहर के पास ले गए और उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गांव के लोगों ने उसे जलते देख आग बुझाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की है। जिसमें पीड़ित नहर की ओर अकेले जाते हुए दिख रहा है। जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed