{"_id":"6a175732cc38aadcbb049d5b","slug":"delhi-youth-beaten-to-death-by-mob-on-suspicion-of-theft-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में वहशत: चोरी के शक में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, हाथ-पैर बंधे मिले; आठ लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में वहशत: चोरी के शक में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, हाथ-पैर बंधे मिले; आठ लोग हिरासत में
Thu, 28 May 2026 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 May 2026 02:12 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त सावदा कॉलोनी निवासी करण (28) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने करण का शव कब्जे में लेकर छानबीन के बाद मोर्चरी में भेजा। भीड़ ने करण के हाथ-पैर बांधे हुए थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहिणी जिला के कंझावला इलाके में बुधवार सुबह चोरी के इरादे से घुसे एक युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की शिनाख्त सावदा कॉलोनी निवासी करण (28) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने करण का शव कब्जे में लेकर छानबीन के बाद मोर्चरी में भेजा। भीड़ ने करण के हाथ-पैर बांधे हुए थे।
विज्ञापन
क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुलाकर जांच की गई। सीसीटीवी कैमरे से भी पड़ताल हुई। बाद में जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आठ लोगों को फिलहाल हिरासत में लिया है। बाकी लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि करण के खिलाफ पहले से चोरी के दो मामले दर्ज थे। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि चोरी के इरादे से पहले वह कॉलोनी में आ चुका था, लेकिन लोगों के देखने पर वह भाग गया था। अब पकड़े जाने पर उसकी पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कंझावला इलाके में एक युवक को चोरी के आरोप में बुरी तरह पीटा गया है। पुलिस जब मजदूर कॉलोनी पहुंची तो वहां एक युवक के हाथ-पैर बंधे हुए मिले। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। जांच करने पर उसकी मौत का पता चला।
छानबीन के दौरान पता चला कि युवक एक मजदूर के घर में सुबह के समय चोरी के इरादे से घुसा था। मकान मालिक की उस पर नजर पड़ी तो करण ने उस पर पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया। बाद में शोर मचाने पर करण को पकड़ लिया गया। उसे बुरी तरह पीटा गया। इस दौरान उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। लोगों ने दावा किया कि पहले भी वह चोरी करने आता रहा है।
भीड़ उसे पीटती रही। इस बीच पिटाई से करण की मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद उसका शव मोर्चरी भेज दिया है। करण के पुराने रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।