{"_id":"61715f486c052b09e4754c46","slug":"delhi-youth-attacked-with-knife-in-controversy-over-cigarette-smoke","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सिगरेट का धुआं छोड़ने का विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सिगरेट का धुआं छोड़ने का विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
Thu, 21 Oct 2021 06:08 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:08 PM IST
सार
धुआं युवक के मुंह की तरफ छोड़ा तो उसने आपत्ति जाहिर की और इसी के बाद आरोपी ने चाकू से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
विस्तार
गोविंदपुरी थाना इलाके में सिगरेट का धुआं छोड़ने का विरोध करने पर आरोपियों ने अपने दो दोस्तों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ितों को दो से तीन चाकू लगे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मौके से फरार हो गए। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार धर्म सिंह अपने परिवार के साथ नवजीवन कैंप में रहता है। वह 15 अक्तूबर की शाम अपने दोस्त के साथ चिकन खरीदने के लिए दुकान पर गया था। यहां कुछ लड़के पहले से खड़े हुए थे और सिगरेट पी रहे थे। एक आरोपी ने सिगरेट का धुआं धर्मवीर के मुंह की तरफ छोड़ा।
विज्ञापन
धर्मवीर ने उसका विरोध किया किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई और झगड़ा होने लगा। इन लड़कों ने दोनों दोस्तों की पिटाई कर दी, जबकि एक आरोपी ने चाकू से दोनों दोस्तों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन