फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Yamuna Flood river s water level reached 208.05 meters LG calls meeting tomorrow

Delhi Yamuna Flood: यमुना का जलस्तर 208.05 मीटर के पार, केजरीवाल बोले- लोग घर खाली कर दें; LG ने आज बैठक बुलाई

Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
सार

दिल्ली में यमुना का जल स्तर 208.05 मीटर को पार कर गया है, जो केंद्रीय जल आयोग के अनुमान 207.99 मीटर (13 जुलाई को सुबह 4 से 6 बजे के बीच) से अधिक है।

विज्ञापन
Delhi Yamuna Flood river s water level reached 208.05 meters LG calls meeting tomorrow
यमुना में डूबा मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना में बढ़े जलस्तर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने व राहत केंद्रों में हर संभव सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निचले इलाकों में रह रहे लोगों से घर खाली करने की अपील की। दिल्ली में कई जगह राहत केंद्र बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर आसपास के स्कूलों को राहत केंद्रों बनाने का निर्देश दिया गया है। वहीं  उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना किया। साथ ही आज यानी गुरुवार को डीडीएमए की बैठक भी बुलाई है। 

विज्ञापन


इस बीच दिल्ली में यमुना का जल स्तर 208.05 मीटर को पार कर गया है, जो केंद्रीय जल आयोग के अनुमान 207.99 मीटर (13 जुलाई को सुबह 4 से 6 बजे के बीच) से अधिक है। दिल्ली सरकार से मिली जानकारी के अनुसार पुराने रेलवे पुल पर रात 10 बजे यह बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि बोट क्लब, मोनेस्ट्री मार्केट, नीली छतरी टेम्पल, यमुना बाजार, गीता घाट समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। मंगलवार को बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया था। इसे दिल्ली में पहुंचने पर यमुना का जलस्तर और बढ़ेगा। सचिवालय में हुई इस बैठक के बाद राजस्व मंत्री आतिशी और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज की मौजूदगी में केजरीवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि यमुना में जलस्तर बढ़ता जा रहा है और दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। दो-तीन दिन से दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना में अभी जितना भी पानी आ रहा है, वह हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से होते हुए दिल्ली पहुंच रहा है। हथिनीकुंड बैराज को खोलने से यह सारा पानी आता है। हमें इस बैराज की स्थिति की ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हथिनी कुंड में पानी छोड़े जाने की गति को थोड़ा कम करने के लिए कहा गया है। वहां से पानी भी निकालना जरूरी है, लेकिन जितनी तेज गति से दिल्ली की ओर पानी भेजा जा रहा है, अगर उसकी गति को कम कर दिया जाए तो यमुना के स्तर को और ऊपर जाने से रोका जा सकता है।

एक-दो दिन में स्थिति में सुधार आ जाएगा 
केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह को चिट्ठी लिखने के कुछ देर बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का फोन आया था। उन्होंने बताया कि हथिनी कुंड सिर्फ बैराज है और उसके पीछे कोई जलाशय नहीं है। वहां पानी को रोकने की कोई सुविधा नहीं है, इसलिए पानी रोका नहीं जा सकता। अब हिमाचल प्रदेश से आने वाला पानी कम होने लगा है और आने वाले एक-दो दिन में स्थिति में सुधार आ जाएगा।

लोग घर खाली कर दें
केजरीवाल ने कहा कि निचले क्षेत्र उस्मानपुर, बदरपुर खादर में यमुना के पास वाले इलाकों के लोग घरों को खाली कर दें। इसके अलावा डीएनडी, मयूर विहार, जगतपुर में मेन पुश्ता रोड, सराय काले खां पर भेलोपुर, श्मशान घाट, जैन मंदिर, ग्यासपुर और मिलेनियम डिपो के आसपास बसी झुग्गियों को भी खाली करना चाहिए।

बाढ़ देखने न जाएं लोग
सीएम ने कहा कि यह भी देखने में आ रहा है कि कई लोग बाढ़ देखने जा रहे हैं और सेल्फी व वीडियो ले रहे हैं। इस स्थिति में लोग वहां न जाएं। अगर अचानक जल स्तर बढ़ गया तो जान को खतरा हो सकता है। जिलाधिकारियों को कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर आसपास के स्कूलों को बंद कर उन्हें राहत कैंप में तब्दील कर सकते हैं। अगर शौचालय और नहाने के लिए आसपास धर्मशालाएं और स्कूलों का अधिग्रहण करने की जरूरत पड़ती है, तो ऐसा किया जाए। 

रिहायशी इलाकों में यमुना का पानी पहुंचने की संभावना नहीं
केजरीवाल ने कहा कि अभी रिहायशी इलाकों में यमुना का पानी पहुंचने की संभावना नहीं है। अगर ऐसा होगा तो घर खाली कराने सूचना समय से पूर्व दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर भी हमारी टीमें मुनादी करके लोगों को सचेत कर रही हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कुछ नाले बैक मार सकते हैं। इससे कुछ जगह जलभराव हो सकता है। दिल्ली के छह जिलों में टेंट लगाए गए हैं। कैंप में सभी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। एनडीआरएफ की भी मदद ली जा रही है।

दो-दो किलोमीटर पर तैनात हैं 50 बोट 
आतिशी ने बताया कि दिल्ली सरकार ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए 50 बोट का इंतजाम किया है। इन सभी बोट्स को पल्ला से लेकर ओखला बैराज तक दो-दो किलोमीटर की दूरी पर तैनात किया गया है।

एलजी ने किया यमुना का दौरा
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना किया। उन्होंने बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम हर हालात से निपटने को तैयार है। उपराज्यपाल ने अपील की कि लोग धैर्य बनाए रखें। डूब क्षेत्र से लोगों को निकाला जा रहा है। बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल ने डीडीएमए की बैठक भी बुलाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed