फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi woman took screen shot of criminal during video call police arrested him

दिल्ली: महिला ने बदमाश का लिया स्क्रीन शॉट, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेहद दिलचस्प है मामला

Wed, 27 Oct 2021 12:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Oct 2021 12:42 AM IST
सार

जांच में पता लगा कि महिला ने अपने मोबाइल पर वीडियो कॉल की थी। बदमाश ने महिला की वीडियो कॉल उठा ली थी। वीडियो कॉल के दौरान महिला ने बदमाश का स्क्रीन शॉट ले लिया था। स्क्रीन शॉट में बदमाश का फोटो आ गया था। महिला ने ये फोटो पुलिस को दे दिया था। 

विज्ञापन
Delhi woman took screen shot of criminal during video call police arrested him
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली के ओखला में रहने वाली एक महिला की सूझबूझ के चलते बदमाश पुलिस की गिरफ्तार में पहुंच गया। बदमाश ने महिला का मोबाइल छीन लिया था। महिला ने अपने मोबाइल पर वीडिया कॉल की। बदमाश ने महिला को फोन उठा लिया। इस दौरान महिला ने बदमाश का स्क्रीन शॉट ले लिया। इससे बदमाश की फोटो आ गई। इस फोटो के जरिए ओखला पुलिस चौकी ने करीब 250 घरों को खंगालने के बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित सुषमा(40) संजय कॉलोनी, ओखला में रहती है। वह 17 अक्तूबर को रात करीब 11 बजे अपने घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी एक युवक आया और सुषमा का मोबाइल छीनकर ले गया। महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर ओखला थानाध्यक्ष सनतन सिंह की देखरेख में ओखला चौकी प्रभारी एसआई प्रकाश व एसआई आकाश की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच में पता लगा कि महिला ने अपने मोबाइल पर वीडियो कॉल की थी। बदमाश ने महिला की वीडियो कॉल उठा ली थी। वीडियो कॉल के दौरान महिला ने बदमाश का स्क्रीन शॉट ले लिया था। स्क्रीन शॉट में बदमाश का फोटो आ गया था। महिला ने ये फोटो पुलिस को दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओखला पुलिस ने मोबाइल से फोटो निकालकर पोस्टर बनवाए और करीब 250 से ज्यादा घरों की तलाशी ली। बदमाश की फोटो जगह-जगह दिखाई गई। आखिरकार पुलिस टीम ने आरोपी बदमाश सुलतान अली(19) को हरकेश नगर नाले से गिरफ्तार किया है। आरोपी जनता जीवन कैंप, ओखला का रहने वाला है। इसके कब्जे से महिला का छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपी बदमाश नशा लेने का आदी है। वह हाल ही में नशा मुक्ति केन्द्र से बाहर आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed