{"_id":"5f1c377399135e03424ce5f0","slug":"delhi-woman-take-pain-killer-pills-after-drinking-alcohol-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : महिला ने पहले पी शराब, फिर खा ली दर्द की गोलिया और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : महिला ने पहले पी शराब, फिर खा ली दर्द की गोलिया और फिर...
Sat, 25 Jul 2020 07:15 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
चिराग दिल्ली इलाके में शराब पीने के बाद एक महिला ने दर्दनाशक गोलियां खा लीं। इससे पूनम राय (33) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी भेजा। महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी और यहां अपने दोस्त के साथ सहमति संबंध में रहती थी।
विज्ञापन
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार रात मालवीय नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि झनकार गली में एक महिला की पांच-छह दर्दनाशक गोलियां खाने से मौत हो गई है। पुलिस को जांच में पता चला कि पूनम राय तीन-चार साल से अपने दोस्त अजय के साथ लिवइन रिलेशन में रहती थी।
विज्ञापन
पूनम ने करीब 10 साल पहले अपने पति को छोड़ दिया था। अजय और पूनम को शराब पीने की लत थी। पूछताछ में अजय ने बताया कि दो दिन पूर्व पूनम घर में फिसलकर गिर गई थी। इसकी वजह से उसकी हथेली और अंगुलियों में चोट लग गई थी। शुक्रवार को पूनम ने शराब पीने के साथ ही दर्द कम करने के लिए पांच-छह गोलियां खा लीं। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन