महिला एसआई ने किए एसीपी के फर्जी हस्ताक्षर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम जिला के डाबड़ी सब डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) एम हर्षवर्धन ने महिला सब इंस्पेक्टर पर उनके फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया है।
इस बाबत एसीपी ने पालम थाने में तैनात रही महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच जिला के इंवेटिगेशन यूनिट को सौंपी गई है। फिलहाल महिला सब इंस्पेक्टर नई दिल्ली के बाराखंभा रोड थाने में तैनात है। इससे पूर्व वह पालम थाने में तैनात थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला सब इंस्पेक्टर का नाम कविता है। गत 26 जून को कविता का तबादला बाराखंभा थाने में किया गया था।
कोर्ट भेजी जाने वाली फाइल में कर दिए हस्ताक्षर
डाबड़ी सब डिवीजन के एसीपी ने अपनी शिकायत में कहा है कि कोर्ट भेजी जाने वाली फाइल में कविता ने उनके फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। आशंका जताई गई है कि कविता ने यह हस्ताक्षर मामले को रफा-दफा करने के लिए किए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कविता पिछले एक साल से पालम थाने में तैनात थी। इस दौरान उसने एसीपी का फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक तीन ऐसे फाइल मिले हैं,जिसमें फर्जी हस्ताक्षर होने की बात सामने आई है।
पुलिस अब जांच के दौरान कविता की सभी फाइलों की जांच करेगी। यहां तक कि अधिकारियों का कहना है कि कविता अन्य थानों में तैनाती के दौरान भी फर्जी हस्ताक्षर करती होगी। जांच के दौरान उन फाइलों की भी छानबीन की जाएगी। पुलिस ने फाइलों के लिए अदालत से अनुरोध किया है।