{"_id":"586d1c3f4f1c1b005215a112","slug":"delhi-woman-commssion-right-letter-to-cp-in-bagluru-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली महिला आयोग ने बंगलूरू छेड़छाड़ मामले में आपत्तिजनक बयान देने पर सीपी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली महिला आयोग ने बंगलूरू छेड़छाड़ मामले में आपत्तिजनक बयान देने पर सीपी को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:07 AM IST
सार
दिल्ली महिला आयोग ने बंगलूरू में छेड़छाड़ मामले में आपत्तिजनक बयान देने पर सीपी को लिखा पत्र
जी परमेश्वर और अबू आजमी के खिलाफ मामला दर्ज करें पुलिस : स्वाति
-
विज्ञापन
स्वाति मालिवाल
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग ने पिछले दिनों बंगलूरू में छेड़छाड़ मामले में कनार्टक के गृहमंत्री जी परमेश्वर और समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के नेता अबू आजमी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले पर पुलिस में मामला दर्ज करने का आग्रह किया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा को पत्र लिखकर आईपीसी 509 के तहत मामला दर्ज करने की अपील की है।
विज्ञापन
आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, महिला या बच्ची से छेड़छाड़ उनके विदेशी कपड़ों के चलते नहीं, बल्कि घटिया मानसिकता है। हालांकि इस घटना पर नाराजगी के साथ पीड़ित परिवार को दोषियों को सख्त सजा देने की आश्वासन देना चाहिए था, हालांकि वरिष्ठ नेताओं ने आपत्तिजनक बयान देकर ऐसी घटिया मानसिकता वाले लोगों को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
आयोग के सभी सदस्यों ने मिलकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखते हुए मामला दर्ज करने की मांग रखी है, ताकि फिर कोई ऐसे संवेदनशील मामलों में आपत्तिजनक बयान न जारी कर सकें। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने उक्त नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कर्नाटक के डीजीपी से पांच दिनों में मामले की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन