फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi woman alleges 4 year old boy for inappropriately touching her daughter all update

दिल्लीः मां ने लगाया आरोप- स्कूल में 4 साल के लड़के ने मेरी बेटी को गलत तरीके से छुआ

Thu, 06 Dec 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Dec 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
delhi woman alleges 4 year old boy for inappropriately touching her daughter all update

रणहौला इलाके में एक निजी पब्लिक स्कूल में नर्सरी कक्षा की छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है।  आरोप है कि स्कूल के किसी बड़े बच्चे ने छात्रा का यौन शोषण किया। जब इसकी शिकायत की गई तो स्कूल प्रशासन ने पलड़ा झाड़ लिया। इससे नाराज लोगों ने स्कूल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने लोगों को स्कूल से खदेड़ा गया। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है। रणहौला थाना पुलिस ने 6 पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान मामले में एक चार साल के बच्चे का नाम सामने आया है। उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

विज्ञापन


   पीड़ित रणहौला इलाके के एक निजी पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ती है। करीब 300 गज में बना स्कूल नर्सरी से आठवीं कक्षा तक है। भूतल के अलावा स्कूल में दो मंजिलें और बनी हैं। स्कूल में 20 से अधिक कमरे हैं। स्कूल प्रशासन ने बुधवार को मासूम के परिजनों को बच्ची के तबीयत खराब होने की सूचना दी। मां स्कूल पहुंची तो बच्ची के कपड़े गंदे थे और उसके पेट में दर्द था।
विज्ञापन


प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाने पर डॉक्टर ने बच्ची के साथ कुछ गलत होने की आशंका जाहिर की। पूछने पर बच्ची ने बताया कि स्कूल में किसी बच्चे ने उसके साथ गंदी हरकत की। शिकायत करने पर स्कूल प्रशासन ने मामले से अपना पलड़ा झाड़ लिया।  पुलिस से शिकायत करने पर ने छानबीन के बाद बच्ची का डीडीयू अस्पताल में मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.00 बजे परिजन व स्थानीय लोग दोबारा स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने पहुंचे। लेकिन उन्होंने स्कूल में बच्ची के साथ गलत काम होने की इंकार किया। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और स्कूल में तोड़फोड़ की। स्कूल के शीशे, फर्नीचर व अन्य सामान को तोड़ दिया। 


पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा फिर आश्वासन देकर शांत कराया
तोड़फोड़ के दौरान स्कूल में मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई।  बवाल की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। शुरूआत में भीड़ को मौके से खदेड़ दिया गया। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिवार को सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। देर शाम तक स्कूल के आसपास तनाव बना हुआ था।  एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed