{"_id":"5877c0e14f1c1b922bba95dd","slug":"delhi-winter-broken-record-of-last-eight-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पिछले आठ साल में बृहस्पतिवार को रही सबसे ठंडी सुबह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पिछले आठ साल में बृहस्पतिवार को रही सबसे ठंडी सुबह
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Jan 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली की सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में बृहस्पतिवार को पहाड़ों में बर्फ पड़ी तो मैदानी इलाकों में शीतलहर का कहर जारी रहा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बर्फ पड़ी तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी यूपी में शीतलहर चली। पूरे उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री या उससे भी ज्यादा नीचे दर्ज किया गया।
दिल्ली में पिछले पांच साल में 12 जनवरी की रात-सुबह इस साल सबसे ठंडी रही। इतना ही नहीं पिछले आठ साल के दौरान सिर्फ एक बार जनवरी में न्यूनतम तापमान इस साल 3.4 डिग्री से नीचे गिरा है। वर्ष 2013 में 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया था।
हालांकि इस साल भी लोधी रोड केन्द्र पर बृहस्पतिवार का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं गुडग़ांव में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया जो एनसीआर में सबसे नीचे है। तो वहीं मैदानी इलाके में राजस्थान के चुरु में न्यूनतम तापमान सबसे नीचे माइनस (-) 1.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Trending Videos
दिल्ली 12 जनवरी का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई तो न्यूनतम तापमान में मामूली कमी देखने को मिली। गुडग़ांव में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री रहा तो दिल्ली के लोधी रोड पर 2 डिग्री, जाफरपुर में 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। मंगेशपुर में 3.4 डिग्री और अक्षरधाम केन्द्र पर 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा में नमी की मात्रा 55 से 100 फीसदी के बीच रही।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 13-14 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में कुछ जगह शीतलहर चलेगी और पाला पड़ेगा। 14 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी में सुबह केसमय कहीं-कहीं घना कोहरा भी पड़ेगा। इस दौरान 2-3 डिग्री न्यूनतम तापमान और गिरेगा।
अधिकतम तापमान शुक्रवार तक 2 डिग्री और गिरेगा। वहीं 15-16 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी होगी। दिल्ली-एनसीआर में भी 15-16 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 18 जनवरी को आसमान साफ होने की संभावना है।
दिल्ली 12 जनवरी का मौसम
अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री
न्यूनतम तापमान 03.4 डिग्री
13 जनवरी को सूर्यास्त 5.45 बजे
14 जनवरी को सूर्योदय 7.15 बजे