फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi will smell of various types of seasonal flowers in winter, NDMC, MCD and Cantonment Board plan

Delhi: सर्दियों में विभिन्न किस्मों के मौसमी फूलों से महकेगी दिल्ली, NDMC, MCD और छावनी बोर्ड ने बनाई ये योजना

Tue, 10 Dec 2024 04:59 AM IST
विजय पुंडीर विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Dec 2024 04:59 AM IST
सार

तीनों निकाय अपनी-अपनी नर्सरियों में विभिन्न प्रकार के मौसमी फूलों के पौधों को तैयार कर रहे हैं। इन पौधों को इस महीने से लगाना शुरू किया जाएगा और यह प्रक्रिया फरवरी तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
Delhi will smell of various types of seasonal flowers in winter, NDMC, MCD and Cantonment Board plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

राजधानी की सर्दियां इस बार खूबसूरत और रंगीन नजर आएंगी। एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड ने मिलकर सर्दियों के मौसम में शहर को फूलों से गुलजार करने की व्यापक योजना बनाई है।

विज्ञापन

तीनों निकाय अपनी-अपनी नर्सरियों में विभिन्न प्रकार के मौसमी फूलों के पौधों को तैयार कर रहे हैं। इन पौधों को इस महीने से लगाना शुरू किया जाएगा और यह प्रक्रिया फरवरी तक जारी रहेगी। इस तरह पार्कों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर सर्दियों में गुलदाउदी, गेंदा, पिटूनिया, डहेलिया, पैंसी, बोगनवेलिया जैसे खूबसूरत फूल देखने को मिलेंगे। वे ट्यूलिप भी लगाए जाएगे और गुलाब, चमेली और अन्य बहुवर्षीय फूलों के पौधों को भी जगह-जगह लगाया जाएगा।  
विज्ञापन


एनडीएमसी नई दिल्ली इलाके में पार्कों, सड़कों और चौक-चौराहों को फूलों की सजावट से भरने की तैयारी कर रही है। कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, रायसीना हिल्स और राष्ट्रपति भवन के आसपास के क्षेत्रों को विशेष रूप से सजाया जाएगा। एनडीएमसी ने इस बार अपने हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए नर्सरियों में मौसमी फूलों के पौधे तैयार किए हैं। वह करीब तीन लाख ट्यूलिप भी लगाएगी। एमसीडी अपने पार्कों, रेजिडेंशियल इलाकों और स्कूल परिसरों को आकर्षक फूलों से सजाने पर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 हजार ट्यूलिप लगाएगी एमसीडी
एमसीडी ने 25 हजार ट्यूलिप लगाने का निर्णय लिया है। जबकि दिल्ली छावनी बोर्ड ने भी छावनी क्षेत्र को फूलों से सजाने की योजना बनाई है। यह क्षेत्र अपने हरित परिदृश्य और साफ-सफाई के लिए जाना जाता है, इस बार मौसमी फूलों के माध्यम से एक अलग ही सौंदर्य पेश करेगा।

ठंड के सीजन में पौधे विकसित करने की रणनीति  
फूलों को लगाने का काम दिसंबर से शुरू होकर फरवरी तक जारी रहेगा। सर्दियों के शुरुआती दिनों में पौधे लगाने से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ठंड के चरम समय तक पौधे पूरी तरह विकसित हो जाएं और खिलने लगें। तीनों निकायों ने इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित बागवानी कर्मियों की टीमें तैयार की हैं।

फूलों की इस सजावट से दिल्ली के निवासियों और पर्यटकों के लिए सर्दियों का अनुभव और भी खास हो जाएगा। यह पहल न केवल सौंदर्य बढ़ाने का काम करेगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभकारी साबित होगी।

दिल्ली में पुरानी रही है सर्दियों में फूलों के उत्सव की परंपरा
दिल्ली में सर्दियों के मौसम में फूलों के आयोजन की यह परंपरा नई नहीं है। एनडीएमसी और एमसीडी हर साल सर्दियों में गार्डन प्रतियोगिताओं और फ्लावर शो का आयोजन करते हैं। इस साल भी इन आयोजनों की योजना बनाई जा रही है।


फरवरी में आयोजित होने वाले एनडीएमसी फ्लावर शो में विभिन्न प्रजातियों के फूलों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सिर्फ सौंदर्य बढ़ाना नहीं है, बल्कि हरित आवरण को भी बढ़ावा देना है। फूलों के पौधे लगाने से आसपास की हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इस योजना से दिल्ली को एक नई पहचान और खूबसूरती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed