फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi will get the first automated tower parking gift in the new year

नए साल में दिल्ली को मिलेगा पहली ऑटोमेटेड टावर पार्किंग का गिफ्ट

Wed, 01 Jan 2020 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरुण कुमार, नई दिल्ली
अरुण कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Jan 2020 05:17 AM IST
विज्ञापन
Delhi will get the first automated tower parking gift in the new year
टावर पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

पार्किंग की समस्या से जूझ रहे लोगों को नए साल में पहली टावर पार्किंग का तोहफा मिलने वाला है। बीते कुछ माह से दिल्ली के ग्रीन पार्क में बनाई जा रही इस पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और वर्ष 2020 के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि इस टावर पार्किंग में वाहनों को पार्क करने और बाहर निकालने में महज तीन मिनट का समय लगेगा।

विज्ञापन


ग्रीन पार्क में इस पार्किंग का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2 मार्च 2019 को किया था। इस पार्किंग को 10 माह में बनाया गया है और संभावना है कि दो जनवरी को ही इस पार्किंग को दिल्ली वासियों को नए साल के तोहफे के तौर दिया जा सकता है। इस पार्किंग में विश्वस्तरीय अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि इस पार्किंग को अगल-अलग तीन टावरों में बनाया गया है।
विज्ञापन


इस पार्किंग के निर्माण स्टील का प्रयोग किया गया है और प्रत्येक टावर में 17 लेवल बनाए गए हैं और इन टावरों में 102 कारों की पार्किंग की सुविधा होगी। पार्किंग वर्टिकल है और प्रत्येक टावर की ऊंचाई 39.50 मीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस पार्किंग को महज 217 वर्ग मीटर जमीन पर बनाया गया है। पार्किंग में वाहन पार्क करते समय लोगों को अपने वाहन को पार्किंग के मेन गेट के अंदर खड़ा करना होगा, उसके बाद सिस्टम पर एक कमांड देने पर वाहन ऑटोमेटेड तरीके से टॉवर में पार्क हो जाएगी।

उम्मीद की जा रही है कि इस टावर पार्किंग के शुरू हो जाने के बाद इलाके की समस्या कुछ हद तक काबू में आएगी। 

टावर पार्किंग की खासियत
. यह पार्किंग पूरी तरह ईको फ्रेंडली है।
. फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम हैं।
. कम जगह पर ज्यादा उपयोगी पार्किंग
. महज 10 माह में बनकर तैयार
. पार्किंग में हैं तीन वर्टिकल टॉवर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed