{"_id":"5c702e5fbdec22738335fc0c","slug":"delhi-will-become-global-city-after-get-full-statehood-status-says-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने पर दिल्ली बनेगा वैश्विक शहर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने पर दिल्ली बनेगा वैश्विक शहर’
Fri, 22 Feb 2019 10:46 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद दिल्ली दुनिया का सबसे बेहतरीन शहर बन सकेगा। पूर्ण राज्य बनने के 10 साल के अंदर हर दिल्लीवासी के पास पक्का मकान होगा। केजरीवाल शुक्रवार दोपहर बाद दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर इलाके में विकास कार्यों की शुरुआत करते वक्त बोल रहे थे। इस मौके पर सांसद संजय सिंह, आम आदमी पार्टी के दक्षिणी दिल्ली प्रभारी राघव चड्ढा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक मौजूद थे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवासी 70 साल से पूर्ण राज्य का दर्जा मांग रहे हैं। कांग्रेस व भाजपा चुनावी वायदे करती आई हैं कि वह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगी, लेकिन सरकार बनते ही वह अपना वायदा भूल गए। केजरीवाल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से कहना चाहते हैं कि वह पाकिस्तान को संभालें और एमसीडी दिल्ली सरकार को दें। इसके बाद दिल्ली की साफ-सफाई बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ संजय सिंह ने कहा कि 2019 में अगर दिल्लीवाले अपने अधिकार लेना चाहते हैं और दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाना चाहते हैं तो सातों सीटों पर आप को जिताएं, दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा को वोट दें।
विज्ञापन
दिल्ली में मनाया जाएगा मॉस्को दिवस
इस साल के आखिर में दिल्ली में तीन दिवसीय मॉस्को दिवस मनाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को मॉस्को के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते वक्त यह एलान किया। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।