फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi will be most polluted during diwali

दिवाली का असर: आपके चारों ओर मंडरा रहा जानलेवा खतरा

Thu, 12 Nov 2015 12:43 PM IST
Updated Thu, 12 Nov 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
delhi will be most polluted during diwali

इस साल की दिवाली पर दिल्ली की आबोहवा बेहद खराब हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले करीब एक पखवाड़े से राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर मानक से कहीं ज्यादा है।

विज्ञापन


खास तौर से इस बीच पीएम का स्तर कई दिनों में मानक से दो गुना से ज्यादा चला गया था। दिवाली के पटाखों से प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, केंद्रीय भूविज्ञान मंत्रालय का भी मानना है कि दिवाली पर प्रदूषण खतरनाक स्तर तक जा सकता है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने मंगलवार का अनुमान जारी किया है। मंत्रालय का मानना है कि बुधवार को दिवाली के दिन प्रदूषण खतरनाक स्तर तक जा सकता है। पीएम 2.5 व पीएम 10 का स्तर क्रिटिकल लेवल पार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंकता जताई गई है कि पीएम 2.5 का 435.4 माइक्र्तो ग्राम क्यूबिक मीटर (एमजीसीएम) होगा। वहीं पीएम 10 का स्तर 959.89 एमजीसीएम तक जा सकता है।

बढ़ेगी ठंड, मौसमी दशाएं स्थिर

delhi will be most polluted during diwali

विशेषज्ञों की मानें तो अगर मंत्रालय की आशंका सही हुई तो पीएम 2.5 पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा होगा। दूसरी तरफ पीएम 2.5 का सामान्य स्तर 60 एमजीसीएम होता है।

बता दें कि हाल ही में नवंबर महीने में 1, 7 और 8 तारीख को प्रदूषण का स्तर दो गुना ज्यादा था। इसकी वजह से पंजाब में पुआल जलाने व दिल्ली के गिरते तापमान को बताई जा रही है।

वहीं, हवा की धीमी रफ्तार से प्रदूषकों को फैलाव बड़े इलाके में नहीं हो सका। इससे दिल्ली में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ गया था। दिवाली पर मौसमी दशाओं के न बदलने से ही आशंका है कि पटाखा छुड़ाने से एक बार फिर प्रदूषकों की मात्रा तेजी से बढ़ेगी।

दिल्ली में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 11 से 12 नवंबर से न्यूनतम तापमान कम होने का अनुमान है। वहीं, हवा की रफ्तार भी धीमी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed