फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Wife attacked with scissors after drinking acid due to domestic dispute

Delhi : घरेलू विवाद में तेजाब पीकर पत्नी पर कैंची से हमला, बेटी के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Sun, 14 Jul 2024 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 02:06 AM IST
सार

हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घर में मौजूद दंपती की बेटी ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Delhi: Wife attacked with scissors after drinking acid due to domestic dispute
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज पार्क इलाके में घरेलू विवाद में एक शख्स ने खुद तेजाब पीकर पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घर में मौजूद दंपती की बेटी ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से आरोपी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला की हालत में सुधार है, जबकि उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। बेटी के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायलों की पहचान जोगिंदर (55) और गंगा (50) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दंपति अपने बच्चों के साथ सुल्तानपुरी के एफ ब्लॉक में रहते हैं। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि एक दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला पर उसके पति ने कैंची से हमला किया है और खुद भी तेजाब पी लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां गंगा का इलाज चल रहा था।उसके पेट, हाथ और पैर में घाव थे। जबकि उसके पति जोगिंदर की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


महिला बयान देने की हालत में नहीं थी। अस्पताल में महिला की बेटी शिवानी मौजूद थी। जिसने अपने बयान में बताया कि वह एफ ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहनें और एक भाई है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह दूसरे नंबर की है। उसने बताया कि वह नांगलोई स्थित एक कंपनी में टेली कॉलर का काम करती है। उसके पिता कोई काम नहीं करते हैं और मां एक फैक्टरी में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था आरोपी
शिवानी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदी हैं। वह शराब पीने के बाद अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करते थे। बृहस्पतिवार रात नौ बजे उसकी मां फैक्टरी से काम करके घर आईं। कुछ देर बाद उसके पिता भी आ गए। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उसकी मां ने उन्हें डॉक्टर के पास जाने के लिए कहा। इस बात पर उनके बीच बहस होने लगी। एक कमरा होने की वजह से परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए।

देर रात करीब 1.20 बजे शोर शराबा सुनकर शिवानी की नींद खुल गई। उसने देखा कि कमरे की लाइट जल रही है। उसके पिता मां से कह रहे थे कि मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हारी हत्या कर दूंगा। उसके बाद उन्होंने कैंची लेकर उसकी मां के पेट में घोंप दी और फिर उनके हाथ पैर पर कैंची से वार करने लगे। शिवानी ने अपनी मां को बचाया।


पिता के मुंह से निकल रहे थे झाग
इसी दौरान उसने देखा कि उसके पिता के मुंह से झाग निकल रहा है। शिवानी ने उन्हें बिस्तर पर लिटा कर पूछा। उन्होंने बताया कि बाथरूम की सफाई करने वाला तेजाब पी लिया है। फिर बच्चे एंबुलेंस बुलाकर दोनों को अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने शिवानी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से कई साक्ष्य हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed