फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: When a dispute broke out while playing volleyball, a bullet was fired at the policeman

Delhi : वॉलीबॉल खेलते समय हुआ विवाद तो सिपाही पर चलाई गोली, फरार हमलावर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Fri, 23 May 2025 02:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 May 2025 02:26 AM IST
सार

गोली सिपाही के गले को छूती हुई निकल गई। सिपाही को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Delhi: When a dispute broke out while playing volleyball, a bullet was fired at the policeman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाफरपुर कलां के ईसापुर गांव में वाॅलीबॉल खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक के दोस्त ने दिल्ली पुलिस के सिपाही निखिल डागर (25) पर गोली चला दी। गोली सिपाही के गले को छूती हुई निकल गई। सिपाही को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर झगड़ा करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि ईसापुर निवासी निखिल चालक के पद पर कार्यरत है। 18 मई की रात जाफरपुर कलां थाना पुलिस को ईसापुर में निखिल को गोली मारने की जानकारी मिली। पुलिस एमसीडी पार्क पहुंची तो निखिल राव तुलाराम अस्पताल ले जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने निखिल के बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन


निखिल ने बताया कि वह गांव के साथियों के साथ एमसीडी पार्क में वॉलीबॉल खेल रहा था। गांव का गौरव उसकी टीम के साथ खेल रहा था। उसने गौरव को दूसरी टीम से खेलने के लिए कहा। इस पर गौरव गाली देने लगा। फिर उसने किसी युवक को फोन कर पिस्टल लाने के लिए कहा। कुछ देर में बुलेट से एक युवक आया और गौरव के इशारा करने पर उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गोली गले से छूती हुई निकल गई। इसके बाद दोनों युवक भाग गए। पुलिस ने तकनीकी जांच की मदद से दो दिन बाद आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया। गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed