{"_id":"61dc242132a7606b794b45d5","slug":"delhi-weekend-curfew-751-challan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: वीकेंड कर्फ्यू नहीं मानने वाले 751 लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: वीकेंड कर्फ्यू नहीं मानने वाले 751 लोगों के खिलाफ एफआईआर
Mon, 10 Jan 2022 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:48 PM IST
सार
एफआईआर सीआरपीसी की धारा 188 और महामारी अधिनियम के तहत दर्ज की गईं हैं। इनमें से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
challan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में कोरोना तेजी से फैल रहा है, इसके बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं। शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक यानि दो दिन लगाए गए वीकेंड कर्फ्यू के दौरान लोग घरों से निकले और वीकेंड कर्फ्यू का उल्लंघन किया। ऐसे लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने वीकेंड कर्फ्यू नहीं मानने वाले 751 लोगों के खिलाफ एफआईआर की है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि दो दिन के वीकेंड कर्फ्यू के दौरान यानि आठ व नौ जनवरी को 751 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एफआईआर सीआरपीसी की धारा 188 और महामारी अधिनियम के तहत दर्ज की गईं हैं। इनमें से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वीकेंड कर्फ्यू के दौरान कोरोना नियमों को नहीं मानने वाले 3156 लोगों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
बस और ई-रिक्शा के खिलाफ बढ़ेगी सख्ती
वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस निजी वाहनों के खिलाफ सख्ती करेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाली चार्टेड बसों और ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई करेगी। जिन चौराहों पर जाम लगता है और जो मार्ग सड़क हादसों के लिहाज से अधिक संवेदनशील हैं उनके आसपास अधिक निगरानी की जाएगी।