फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather will change after Diwali mountain air will make you feel cold

दिवाली के बाद करवट लेगा मौसम: पहाड़ों की हवा कराएगी ठंड का अहसास, न्यूनतम तापमान में होगी इतनी गिरावट

Mon, 28 Oct 2024 10:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Oct 2024 10:32 PM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Delhi Weather will change after Diwali mountain air will make you feel cold
Delhi Weather Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सुबह व शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। दोपहर में भी धूप परेशान नहीं कर रही है। ऐसे में दिवाली के बाद मौसम करवट लेगा। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा से तापमान में बड़ी गिरावट होगी। इससे रातें और सर्द होंगी। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में 17 से 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पहुंच सकता है।

विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि आाय नगर में 18.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, जल्द अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में कमी आने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में भी कमी आने वाली है। इससे दोपहर में धूप लुभाएगी। सोमवार को सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर में हल्के बादल छाए रहे। शाम के समय तेज हवा चलने से मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने से दिनभर तेज धूप निकलने और हवा की दिशा मुख्य तौर पर दक्षिण-पूर्व रहने के चलते तापमान भी लगातार सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। आर्द्रता का स्तर 94 से 54 फीसदी रहा।
 

विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान का अनुमान

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
मंगलवार 34 20
बुधवार 35 21
बृहस्पतिवार 34 20
शुक्रवार 34 19
शनिवार 33 17
रविवार 33 18

(नोट: आंकड़े मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हैं)

पांच साल में सूखा रहा अक्तूबर माह
इस बार अक्तूबर महीना बीते पांच साल में सबसे ज्यादा सूखा रहा। इस माह में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब बारिश या हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई हो। इससे पहले वर्ष 2018 में ऐसा रहा था, जब एक दिन भी बारिश नहीं हुई थी। केवल 2022 और 2021 अच्छी बारिश वाले दिन रहे। इस दौरान छह और सात दिन बारिश वाले थे। वहीं, 2023 में सिर्फ एक दिन बारिश हुई। 

कब कितने दिन रहे बारिश वाले

वर्ष दिन
2024 00
2023 01
2022 06
2021 07
2020 01
2019 01
2018 00

(नोट : आंकड़े 28 अक्तूबर तक के प्रादेशिक मौसम विभाग के हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed