फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Weather turned pleasant forecast of moderate to heavy rain this week

Delhi Weather: मौसम हुआ सुहावना, इस सप्ताह मध्यम से तेज बारिश की संभावना

Tue, 26 Jul 2022 12:20 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Jul 2022 12:20 AM IST
सार

दिल्ली में अब बुधवार हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश का यह दौर 29 जुलाई तक जारी रहेगा। इससे तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज होगी।

विज्ञापन
Delhi Weather Weather turned pleasant forecast of moderate to heavy rain this week
Delhi Weather Report - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि दिन में धूप निकलने से उमस परेशान किए हुए है। सोमवार को भी दिन-भर धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शाम होते-होते फिर से मौसम सुहावना हो गया। अब बुधवार से दिल्ली में एक बार फिर मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। 

विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सुबह हवा में आद्र्रता का स्तर 82 प्रतिशत था। दिल्ली में अब बुधवार हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश का यह दौर 29 जुलाई तक जारी रहेगा। इससे तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का अनुमान है। इससे उमस से भी थोड़ी राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन

आज का तापमान

पूर्वानुमान: बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश का अनुमान।
अधिकतम तापमान: 36.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26.0 डिग्री सेल्सियस
26 जुलाई को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 16 मिनट
27 जुलाई को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 40 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed