फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Update Triple attack of cold, fog and pollution in Delhi

Weather Update: ठंड, कोहरे और प्रदूषण के ट्रिपल अटैक से बेहाल हुई दिल्ली, राजधानी में तीन दिन का येलो अलर्ट

Wed, 18 Dec 2024 08:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Dec 2024 08:13 AM IST
सार

राजधानी में ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में आ रही ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Delhi Weather Update Triple attack of cold, fog and pollution in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी में ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में आ रही ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड को बढ़ा दिया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा है और तापमान 5 के नीचे दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बुधवार को सुबह के समय हल्के कोहरे ने परेशान किया। अब अगले तीन दिनों तक ठंड के साथ घने कोहरे की मार पड़ेगी। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरे की चादर छाई रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है।


दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के आनंद विहार में 481, अशोक विहार में 459, आया नगर में 412, बवाना 454, बुराड़ी 480, चांदनी चौक 376, आईटीओ 461, नेरेला 451, आरकेपुरम में 464 एक्यूआई दर्ज किया गया है।


मंगलवार को दिल्ली में दिन के समय सबसे ठंडा इलाका नरेला व पूसा रहा। यहां तापमान 21.1 और 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिन पूर्वी सतही हवाओं के चलने की संभावना है। इस कारण से 18 से 20 दिसंबर तक घने कोहरे की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदूषण से भी राहत नहीं मिलेगी। वहीं हिमालयन क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में सुबह व शाम के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं। 18 से 23 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री के बीच रहने की संभावना है। तापमान में कमी के कारण ठिठुरन भी बढ़ेगी। अमूमन 17 से 21 दिसंबर के दौरान अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और 22 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed