फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather update soon going to be change

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, चल रहीं तेज हवाएं, कभी भी हो सकती है बारिश

Fri, 18 Feb 2022 08:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 08:52 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में जल्द ही मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन
delhi weather update soon going to be change
फाइल - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में जल्द ही मौसम में बदलाव होने वाला है। राजधानी समेत एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है। कई क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं और कुछ क्षेत्र में हवाएं भी चल रही हैं। स्काईमेट वेदर के वैज्ञानिक महेश पालावत ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


महेश पालावत ने ट्वीट करते हुए लिखा,  'अगले एक घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में मौसम बदलेगा। एनसीआर के नारनौल, रेवाड़ी, नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।' इसके अलावा दिल्ली के कुछ दूसरे हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली में तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। अगले एक हफ्ते के दौरान तापमान में और इजाफा होने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अब सर्दी इस बार के अपने आखिरी पड़ाव की ओर है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध होगी। अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बहुत जल्द इसमें बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed