फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather update on 26 january republic day 2025 temperature drop possibility and fog alert

दिल्लीवाले हो जाएं तैयार : आज छाएगा कोहरा, तापमान में आएगी गिरावट; बढ़ेगी ठिठुरन

Sun, 26 Jan 2025 01:54 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 26 Jan 2025 01:54 AM IST
सार

मौसम विभाग ने रविवार के लिए कोहरे की चेतावनी दी है। विभाग ने बताया कि 26 जनवरी 2025 को तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
delhi weather update on 26 january republic day 2025 temperature drop possibility and fog alert
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में गणतंत्र दिवस के दिन तापमान में गिरावट आ सकती है। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश नहीं होगी। आसमान साफ रहेगा। ऐसे में कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में कोई परेशानी नहीं होगी। हल्की हवाएं चलेंगी, हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। ऐसे में अधिकतम न्यूनतम 23 और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ऐसे में सर्दी कंपकपी बढ़ाएगी।

विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। लोगों ने धूप का आनंद लिया। दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा, जोकि 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, सुबह आठ बजे तक पालम एयरपोर्ट में दृश्यता 2200 मीटर दर्ज की गई। सफदरजंग एयरपोर्ट में सुबह साढ़े सात बजे के करीब दृश्यता 2500 मीटर रही। पालम में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा। जबकि आया नगर में 7.6, लोधी रोड में 8 और रिज में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed