फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather update IMD issues yellow alert for delhi and surrounding areas

दिल्ली में मौसम का हाल: तेज हवाओं ने थामी पारे की रफ्तार, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट, जताई ये संभावना

Mon, 02 May 2022 10:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 May 2022 10:41 PM IST
सार

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से 41-42 डिग्री के बीच रहने वाला पारा सोमवार को सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिन की राहत के बाद शुक्रवार से पारा 42 डिग्री पहुंचेगा। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Delhi weather update IMD issues yellow alert for delhi and surrounding areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीते एक दो दिन से तेज हवाओं ने चढ़ते पारे पर ब्रेक लगा रखा है। दिन में गर्म हवाएं भले ही बदन को झुलसा रही हैं लेकिन शाम होते-होते राहत दे रही हैं। सोमवार को भी तेज धूल भरी हवाओं ने तापमान को 41 डिग्री के पार नहीं जाने दिया। हालांकि मई के शुरूआत में ही पारा सामान्य से दो डिग्री से अधिक बना रहा है। औसतन मई की शुरुआत में अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री तक रहता है। 

विज्ञापन


रविवार को सुबह व शाम को चली तेज आंधी के बाद सोमवार को पारे की रफ्तार थोड़ी थमी रही। बीते कुछ दिनों से 41-42 डिग्री के बीच रहने वाला पारा सोमवार को सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सबसे गर्म इलाका नजफगढ़ रहा। यहां तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जाफरपुर में 42.1 डिग्री तापमान रहा। लोदी रोड में तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग की मानें तो अभी चार मई तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
विभाग ने चार व पांच मई को हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान तापमान भी 40-39 डिग्री के बीच बना रहेगा। शुक्रवार से एक बार फिर से तापमान बढने लगेगा। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा। पांच मई को हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed