फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather: Tuesday was the second hottest day of the year,

Delhi Weather : साल का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, बीच फरवरी में ही 29.7 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान

Wed, 12 Feb 2025 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2025 01:55 AM IST
सार

10 फरवरी इस साल का सबसे गर्म दिन रहने के बाद 11 फरवरी को भी दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Delhi Weather: Tuesday was the second hottest day of the year,
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में सूरज ने फरवरी में ही अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। 10 फरवरी इस साल का सबसे गर्म दिन रहने के बाद 11 फरवरी को भी दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आमतौर पर फरवरी के दूसरे सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। लेकिन इस साल फरवरी में अब तक बारिश नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन


फरवरी में अब तक का सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस 26 फरवरी 2006 को दर्ज हुआ था। जबकि बीते साल फरवरी में सबसे अधिक तापमान 19 फरवरी को 29.7 डिग्री दर्ज हुआ था। वर्ष 2023 में 21 फरवरी को तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर और लद्दाख के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके बाद 13 फरवरी के बाद मौसम साफ होगा। 15 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed