फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Today Rain, Thunderstorms, and Winds Gusting up to 50 km/h Expected in ncr

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज बारिश, आंधी-तूफान और 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; कैसा रहेगा दो दिन मौसम?

Mon, 11 May 2026 10:46 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 11 May 2026 10:46 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 11 और 12 मई को आंशिक से पूर्ण बादल छाए रहेंगे। शाम-रात गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ दिनों की गर्मी से राहत मिलने के बाद 14 मई से तापमान फिर बढ़ेगा।

विज्ञापन
Delhi Weather Today Rain, Thunderstorms, and Winds Gusting up to 50 km/h Expected in ncr
दिल्ली में बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर रात या सोमवार सुबह तक मैदानी इलाकों में दिखाई दे सकता है। दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 मई को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। यह स्थिति बाद में पूरी तरह बादल छाने में बदल सकती है। इन दिनों शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 

झोंकों में यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 13 मई को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और सुबह व दोपहर में गरज के साथ मौसम बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 14 मई को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। 15 और 16 मई को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। कुछ दिनों की राहत के बाद सूरज फिर अपने तेवर दिखाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली के लोगों को कई दिनों से गर्मी का कष्ट झेलना पड़ रहा है। शुष्क मौसम के चलते लगातार तापमान बढ़ रहा था और सूरज अपने कड़े तेवर दिखा रहा था। रविवार को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 73 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 38 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed