{"_id":"63b642edbd4a980cde6c4ba1","slug":"delhi-weather-thursday-morning-season-most-cold-2point-8-degree-celcius-recorded-imd-issues-red-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: दिल्ली के लिए सीजन का सबसे ठंडा दिन, 2.8 डिग्री तक लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: दिल्ली के लिए सीजन का सबसे ठंडा दिन, 2.8 डिग्री तक लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Thu, 05 Jan 2023 09:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 05 Jan 2023 09:11 AM IST
सार
मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने सात जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से गुरुवार को दिल्ली का पारा कई पहाड़ी क्षेत्रों से नीचे चला गया। आज सुबह दिल्ली के लोधी रोड पर तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह आज दिल्ली की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही।
विज्ञापन
वहीं सफदरजंग में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि भारत के उत्तर पश्चिमी और मध्य व पूर्वी भारत में अगले दो-तीन घंटों में बहुत घना से लेकर घना कोहरा छा सकता है। दृष्यता की बात करें तो दिल्ली के पालम में यह 25 मीटर तो सफदरजंग में 50 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
ठंड का हाल देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने सभी यात्रियों को भी अलर्ट कर दिया है। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि अभी तो सभी उड़ाने सुचारू रूप से चल रही हैं लेकिन आने वाले समय में दृष्यता कम होने के चलते उड़ानों में देरी हो सकती है। गौरतलब है कि सोमवार और मंगलवार के बीच करीब 100 उड़ानें देरी से संचालित हुईं वहीं कुछ रूट डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने सात जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का रेड अलर्ट जारी किया है।
कैसा रहा बुधवार का हाल
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली का तापमान गिर रहा है। अगले तीन से चार दिनों तक दिल्ली में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिनभर शीतलहर चलने का अनुमान जताया जा रहा है।
विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा।
यहां अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं एनसीआर क्षेत्र में भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान एनसीआर के गाजियाबाद में 12.9 डिग्री, गुरुग्राम में 15 डिग्री और फरीदाबाद में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।