फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather saturday morning temperature dips upto one point five degree

Delhi Weather: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन टूटा न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड, शिमला से ज्यादा ठंडी हुई राजधानी

Sat, 07 Jan 2023 10:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Jan 2023 10:35 AM IST
सार

दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को खूब परेशान किया हुआ है। अभी एक सप्ताह सुबह केसमय घना कोहरा परेशान करता रहेगा। वहीं, शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी दिल्ली शिमला से ज्यादा ठंडी रही। 

विज्ञापन
Delhi weather saturday morning temperature dips upto one point five degree
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। कंपा देने वाली सर्दी से हालत यह हैं कि शनिवार को भी दिल्ली के तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी कम रहा। आज दिल्ली रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सफदरजंग में 2.2 और आयानगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को खूब परेशान किया हुआ है। अभी एक सप्ताह सुबह के समय घना कोहरा परेशान करता रहेगा। वहीं, शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी दिल्ली शिमला से ज्यादा ठंडी रही। 

विज्ञापन

रविवार से ठंड से मिलनी शुरू होगी राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार से ठंड से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद से रविवार से तापमान में और बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 12 जनवरी तक अधिकतम तापमान के 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी घना कोहरा अगले सप्ताह तक परेशान करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed