फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather report Relief from rain showers in the morning, then sunburn throughout the day

Delhi Weather: सुबह बारिश की फुहारों से राहत तो दिनभर धूप से आफत, 24 घंटे में सामान्य से चार डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान

Tue, 21 Jun 2022 11:15 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 21 Jun 2022 11:15 PM IST
सार

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, तेज बारिश की अवधि कम समय के लिए रही।

विज्ञापन
Delhi Weather report Relief from rain showers in the morning, then sunburn throughout the day
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में मंगलवार की सुबह लोगों के लिए राहत भरी रही। बारिश की फुहारों ने गर्मी का सितम कम किया। हालांकि, दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और दिनभर तेज धूप निकली रही। सुबह नौ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर 0.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, तेज बारिश की अवधि कम समय के लिए रही। अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम 34.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 54 से 84 फीसदी दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि मानसून अपनी सामान्य गति से बढ़ रहा है, ऐसे में आगामी 27 जून तक मानसून की दस्तक हो सकती है। हालांकि, अभी इसे लेकर निश्चितता नहीं है। अगले दो से दिनों में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अधिकतम तापमान- 36 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय- 7:22 बजे
सूर्योदय का समय- 5:25 बजे
दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मध्यम रफ्तार से हवाएं चलंगी। गर्मी के तेवर नरम रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed