फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather rain today Warning of rain with strong winds in Delhi NCR today

Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में अगले चार दिनों तक चल सकती है धूलभरी आंधी, तेज हवा के साथ बारिश का भी अलर्ट

Wed, 17 May 2023 09:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 May 2023 09:08 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं आज सुबह बादल और धूल भरी हवा चल रही थी। इसके बाद दिन में धूप और शाम को बादलों से मौसम पूरी तरह से बदल गया। 

विज्ञापन
delhi weather rain today Warning of rain with strong winds in Delhi NCR today
दिल्ली में बारिश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। बुधवार को सुबह बादल और ठंडी हवा, दिन में धूप और शाम को बादलों ने मौसम के मिजाज को बदल दिया। इससे करीब पांच दिनों से पड़ रही गर्मी से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत एनसीआर में बुधवार रात तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार को भी एक दो इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
विज्ञापन


दिल्ली में धूप निकलने के बाद बढ़ी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी का सितम जारी रहा। इस कारण तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इलाके में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.4 व न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उसके बाद नजफगढ़ में 43, पूरा में 42.5, रिज में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम के बदले मिजाज से बृहस्पतिवार को तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन


दिल्ली और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में धूल भरी आंधी का अलर्ट
मालूम हो कि मंगलवार को सुबह के समय दिल्ली समेत एनसीआर में धूल भरी हवाएं चली थी। इससे दिल्ली के कई इलाकों में वायु प्रदूषण बढ़ गया था और दृश्यता भी काफी कम रही थी। विभाग के अनुसार, राजस्थान की धूल चक्रवात का असर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक देखा जाएगा। इसी कारण 18 मई को भी धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। 22 मई को बादल और 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 20 मई से तापमान में बढ़ोतरी होगी। 20 से 23 मई तक तापमान 42-43 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 23 मई को एक दो जगह बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed