फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather rail services were affected due to fog but flight operations normal today

दिल्ली में रफ्तार पर ब्रेक: मौसम का ट्रेनों पर असर, उड़ानें भी प्रभावित; ये ट्रेनें आज भी लेट... देखें सूची

Mon, 06 Jan 2025 08:26 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 08:26 AM IST
सार

दिल्ली में ठंड का सितम जारी है। विमान से लेकर सड़क और रेलवे ट्रैक पर कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी कोहरे की वजह से रेल सेवाओं पर असर देखने को मिला तो वहीं उड़ानों का संचालन सामान्य है। बीते रविवार को 100 से अधिक विमान और 200 से अधिक ट्रेन लेटलतीफी का शिकार हुईं। 

विज्ञापन
delhi weather rail services were affected due to fog but flight operations normal today
दिल्ली में ट्रेन सेवाएं प्रभावित - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में कोहरे की वजह से यातायात की रफ्तार असर देखने को मिल रहा है। विमान से लेकर सड़क और रेलवे ट्रैक पर तेज गति से चलने वाली ट्रेन ठिठक-ठिठक के चल रही है। सोमवार सुबह राजधानी में कोहरे की स्थिति के बीच इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन सामान्य है। वहीं शीतलहर के चलते कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन


आज ये ट्रेन हैं लेट
22439 कटरा वंदे भारत
12002 रानी कमलापति शताब्दी
22436 वाराणसी वंदेभारत
12381 पूर्वा एक्सप्रेस
12015 अजमेर शताब्दी
64062 दिल्ली पलवल ईएमयू
12217 कोच्चुवेली-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
12004 लखनऊ शताब्दी
12275 प्रयागराज हमसफर
12415 इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन दिनों से पड़ रहा यातायात पर असर
बीते रविवार को इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित होने वाले 100 से अधिक विमान देरी का शिकार हुए वहीं उत्तर भारत ही नहीं दक्षिण भारत की तरफ आवाजाही करने वाली 200 से अधिक ट्रेनों की समय सारणी बिगड़ गई। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेन सुबह के वक्त दिल्ली के स्टेशनों पर पहुंचती है। लेकिन रविवार सुबह 6 बजे तक कुल 51 ट्रेन घंटों देरी से पहुंची। स्टेशनों के आउटर पर ट्रेनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई थी। ग्रीन सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेन ठहरी रही। क्योंकि स्टेशन पर भी ट्रेनों के संचालन में परेशानी हो रही थी। ऐसा इसलिए भी रहा क्योंकि जिस ट्रेन के लिए सम निर्धारित की गई थी वहीं देरी से पहुंच रही थी। फिर वापसी दिशा में भी ट्रेन की रवानगी में देरी हुई। करीब 50 ट्रेन 2-4 घंटे देरी से चली।



कई ट्रेनें और विमान सेवाएं बाधित
उधर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की परेशानी बढ़ी रही। खराब मौसम के कारण रविवार को 100 से अधिक उड़ानों के संचालन में विलंब हुआ है। हालांकि कोई विमान कोहरे की वजह से निरस्त या डाइवर्ट नहीं हुई। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से पिछले तीन दिन से उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रनवे पर दृश्यता कम होने की वजह से परेशानी बढ़ रही है। यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि अपने विमान से संबंधित जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचे। संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क आवश्य करें।

आज दिल्ली में बारिश का अलर्ट
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। शाम व रात के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में ठिठुरन और बढ़ेगी। इससे अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उधर, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए घने से घना कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कोहरे ने घटाई दृश्यता
पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। रविवार को अच्छी धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पालम एयरपोर्ट में सुबह चार बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक दृश्यता शून्य रही। वहीं, धूप खिलने के बाद आठ बजे यहां दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 50 मीटर रही। धूप खिलने के बाद कोहरे की मोटी चादर हट गई।

गुनगुनी धूप का लोगों ने लिया आनंद
रविवार सुबह से ही हल्की धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तेज हो गए। ऐसे में लोगों ने काफी दिनों बाद गुनगुनी धूप का आनंद लिया। साप्ताहिक अवकाश होने के चलते लोग पार्क से लेकर अलग-अलग उद्यान में धूप का आनंद लेते दिखे। हालांकि, शाम होने के साथ ही कोहरे ने एक बार फिर अपने आगोश में ले लिया। ऐसे में धीरे-धीरे दृश्यता फिर कम होने लगी। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा, जोकि 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

पालम में पहुंचा सात डिग्री के करीब न्यूनतम तापमान
पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, आया नगर में 8.4, लोधी रोड में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 68 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed