फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News Two to four degree increase in minimum temperature fixed in next three days

Delhi Weather : हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम जारी, नए साल में शीत लहर फिर पकड़ेगी जोर

Wed, 28 Dec 2022 07:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 07:05 AM IST
सार

पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, नॉर्थ राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर एक घने कोहरे की परत बनी हुई है। इस कारण से घना कोहरा अभी परेशान कर रहा है। अभी कुछ दिन इन इलाकों में घना कोहरा परेशान करता रहेगा। 

विज्ञापन
Delhi Weather News Two to four degree increase in minimum temperature fixed in next three days
दिल्ली में सर्दी का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम जारी है। हाथ-पैर सुन्न कर देने वाली शीत लहर और घने कोहरे से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन की फौरी राहत के बाद पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के असर से नए साल में एक बार फिर से शीत लहर की स्थिति बन रही है। इस दौरान तापमान तापमान पांच डिग्री तक पहुंच जाएगा। अभी उत्तर पश्चिम से आ रही हवा सर्दी में इजाफा कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आज तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह एक बार फिर घने कोहरे से सुबह की शुरूआत हुई, सर्दी भी काफी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ स्थानों और दिल्ली राजस्थान में कहीं कहीं शीत लहर व गंभीर शीत लहर की स्थिति रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के आयानगर में सबसे कम चार डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। रिज में 4.4 व मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के मुकाबले में एनसीआर के इलाकों में थोड़ी राहत रही। गुरुग्राम में तापमान 6.1, फरीदाबाद में 8.2, नोएडा में 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड थी। सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अभी 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की हवा चल रही है। धूप की तपिश कम है इस कारण से सर्द हवा ज्यादा परेशान कर रही है। अब मंगलवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। इस कारण से तापमान सात डिग्री तक पहुंच जाएगा। उसके बाद नए साल से गिरावट होने पर फिर से पांच डिग्री पहुंच जाएगा और गलन बढ़ेगी।

अगले कुछ दिन घना कोहरा परेशान करेगा
पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, नॉर्थ राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर एक घने कोहरे की परत बनी हुई है। इस कारण से घना कोहरा अभी परेशान कर रहा है। अभी कुछ दिन इन इलाकों में घना कोहरा परेशान करता रहेगा। मंगलवार को पालम में सुबह 3.30 बजे तक दृश्यता 50 मीटर रही। 7.30 बजे थोड़ा सुधार हुआ और दृश्यता 100 मीटर पहुंच गयी।

पूर्वानुमान: आसमान साफ और सुबह के समय घना कोहरा रहेगा।
अधिकतम तापमान: 17.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 5.6 डिग्री सेल्सियस
28 दिसंबर को सूर्यास्त- शाम 5:33 मिनट
29 दिसंबर को सूर्योदय-सुबह 7:13 मिनट

दिल्ली में बीते पांच दिनों का न्यूनतम तापमान
27 दिसंबर -05.6 डिग्री
26 दिसंबर -05.0 डिग्री
25 दिसंबर -05.3 डिग्री
24 दिसंबर -05.4 डिग्री
23 दिसंबर -05.3 डिग्री
22 दिसंबर -07.2 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed