फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News Relief from cold wave for three days temperature will drop from January 14

Weather News: उत्तर भारत में शीतलहर जारी, बठिंडा और आगरा में दृश्यता हुई शून्य; दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल

Wed, 11 Jan 2023 10:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 11 Jan 2023 10:24 AM IST
सार

शीतलहर से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लिए जनवरी का दूसरा सप्ताह राहत लेकर आया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे व सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा। वहीं, कोहरे के कारण आज भी कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 

विज्ञापन
Delhi Weather News Relief from cold wave for three days temperature will drop from January 14
दिल्ली में सर्दी का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। कोहरे का असर विमानों की आवाजाही पर पड़ा है, कई विमान देरी से उड़ान भर रहे हैं। ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को भी शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा। 

विज्ञापन


पंजाब के बठिंडा में बुधवार की सुबह 8.30 बजे शून्य मीटर, अमृतसर में 25 मीटर और लुधियाना में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। पश्चिम राजस्थान के गंगानगर में 25 मीटर; हरियाणा के हिसार, अंबाला और भिवानी में 25-25 मीटर विजिबिलिटी रही। दिल्ली के पालम में 50 मीटर, सफदरजंग और आयानगर में 200 मीटर दर्ज की गई। आईएमडी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके अलावा, पश्चिम यूपी के आगरा में शून्य मीटर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी/बाबतपुर, बहराइच, सुल्तानपुर और लखनऊ-50 मीटर, बिहार के गया, भागलपुर में 50 मीटर, पूर्णिया में 200 मीटर, उत्तराखंड के पंतनगर में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





श्रीनगर में कोहरे की घनी परत छाई हुई है क्योंकि यहां का तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है। अलाव लोगों का बचाव कर रही है।  
 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार तड़के 4:30 बजे पालम में दृश्यता शून्य मीटर रह गई थी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दृश्यता 50 मीटर रही, जिसके चलते कम से कम 40 घरेलू उड़ानों में देरी हुई। सुबह 5:30 बजे बठिंडा और आगरा में भी दृश्यता शून्य रही। उत्तर रेलवे की 39 ट्रेनें एक से साढ़े पांच घंटे तक की देरी से चल रही थीं। ब्यूरो दिल्ली-एनसीआर के लिए दूसरा सप्ताह राहत लेकर आया
शीत लहर से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लिए जनवरी का दूसरा सप्ताह राहत लेकर आया। सोमवार सुबह सफदरजंग केंद्र पर जो न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, मंगलवार को बढ़कर 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के बावजूद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से थोड़ी राहत मिली। एनसीआर में गुरुग्राम सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर घना कोहरा छाया रहा। पालम में सुबह 8:30 बजे दृश्यता 50 मीटर रही। दिन चढ़ते कोहरा खत्म होता गया। 11 बजे के बाद धूप निकलने से राहत मिली। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

आयानगर रहा सबसे ठंडा इलाका
दिल्ली के तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा। आयानगर में सबसे कम 4.2, रिज में 4.3 और जाफरपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर के फरीदाबाद में तापमान 6.3, गाजियाबाद में 6.5, व नोएडा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 जनवरी के बीच शीत लहर और कोहरे से राहत मिल सकती है। 12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मालूम हो कि नए साल की शुरूआत से ही दिल्ली शीत लहर की चपेट में रही है। आठ जनवरी को तो न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। दिल्ली में दस साल की सबसे लंबी शीत लहर 2023 में रही है।

बुधवार सुबह आंशिक बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे व सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा। 11 से 13 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास व न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री तक दर्ज होगा। 14 जनवरी के बाद तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान तापमान 4-5 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed