फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News mausam ki jankari People troubled by heat possibility of light drizzle and strong wind on W

Delhi Weather News: गर्मी ने दिखाए कड़े तेवर, बुधवार को हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलने के आसार

Mon, 27 Feb 2023 10:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 27 Feb 2023 10:15 PM IST
सार

मौसम विभाग ने गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं। मार्च के मध्य तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी हो सकती है।

विज्ञापन
Delhi Weather News mausam ki jankari People troubled by heat possibility of light drizzle and strong wind on W
दिल्ली में गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में फरवरी माह में भी गर्मी के तेवर ढीले नहीं हो रहे हैं। बीते 10 दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ऊपर दर्ज हुआ। दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तो पारा सबसे अधिक 33.3 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अभी इस गर्मी से राहत के संकेत नहीं दिए हैं। हालांकि आगामी बुधवार को हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलने के आसार है। इस कारण से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होगी।

विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि रिज इलाके में 32.8, नजफगढ़ व पीतमपुरा में 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भी गर्मी का आलम यही था जब तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 32.2 डिग्री दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं। मार्च के मध्य तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी हो सकती है। बारिश नहीं होने से चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करेगी। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की ही उम्मीद है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने एक मार्च को हल्की बारिश व दिन भर 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई है। इससे तापमान में मामूली गिरावट होगी और तापमान 31 और 14 डिग्री रहने की संभावना है। इस पूरे सप्ताह तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच बना रहेगा। मंगलवार को तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed