फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather forecast wind blow at a speed of 20 to 30 kmph in delhi ncr today and tomorrow

आज और कल तेज रफ्तार से चलेगी हवा: खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की वायु, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना

Fri, 18 Feb 2022 02:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Feb 2022 02:10 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। शनिवार को भी तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
delhi weather forecast wind blow at a speed of 20 to 30 kmph in delhi ncr today and tomorrow
खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी में आज और कल तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, दिनभर धूप खिली रहेगी और सर्दी से मिली राहत बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस वजह से शाम को हल्की सर्दी का अहसास हो सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर धूप खिली रही और लोग धूप का आनंद लेते हुए दिखे। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 28 से 96 फीसदी तक दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। शनिवार को भी तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
हवा की मध्यम रफ्तार होने की वजह से बृहस्पतिवार को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि हवा की रफ्तार अधिक होने की वजह से वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हो सकता है।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 241 रहा। फरीदाबाद का 258, गाजियाबाद का 262, ग्रेटर नोएडा का 210, गुरुग्राम का 287 व नोएडा का 208 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 203 व पीएम 2.5 का स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया।

सूर्यास्त का समय: 6:13 बजे
सूर्योदय का समय:  6:56 बजे
-अधिकतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस
-न्यूनतम तापमान-    10 डिग्री सेल्सियस
-सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है। दिनभर मौसम साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed